‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, चुड़ैल बनीं मंजुलिका से होगा रूह बाबा का सामना

Summary :

हॉरर कॉमेडी के मौजूदा क्रेज के बीच, ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ भी साल  2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.इन सबके बीच मेकर्स ने आज ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का  टीज़र जारी कर दिया है. टीजर काफी कमाल का लग रहा है जिसके देखने के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के लिए फैंस का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है. हॉरर कॉमेडी के मौजूदा क्रेज के बीच, ‘भूल भुलैया 3’ भी साल  2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से…

हॉरर कॉमेडी के मौजूदा क्रेज के बीच, ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ भी साल  2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.इन सबके बीच मेकर्स ने आज ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का  टीज़र जारी कर दिया है. टीजर काफी कमाल का लग रहा है जिसके देखने के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के लिए फैंस का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है.

  • हॉरर कॉमेडी के मौजूदा क्रेज के बीच, ‘भूल भुलैया 3’ भी साल  2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है
  • इन सबके बीच मेकर्स ने आज ‘भूल भुलैया 3’ का  टीज़र जारी कर दिया है

धांसू है ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर

बता दें कि मच अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज  टीज़र जारी कर दिया है. 1 मिनट 46 सेकंड का टीज़र एक सिंहासन के सीन के साथ शुरू होता है. इसमें कार्तिक आर्यन का वॉयसओवर है जिसमें वह कहते हैं, “क्या लगा कहानी ख़त्म हो गई? दरवाज़े तो बंद होते ही हैं ताकि एक दिन फिर से खुल सके” फिर वीडियो में मंजुलिका के किरदार में विद्या बालन  एक हाथ से सिंहासन उठाते हुए डरावने अवतार में नजर आती हैं. इसके बाद कार्तिक आर्यन अपने रूह बाबा अवतार में नजर आते हैं और वह कहते हैं, “बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

टीजर को किया जा रहा बेहद पसंद

टीजर में तृप्ति डिमरी ठंडी हवा के झोंके की तरह लगीं. वे कार्तिक की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं. टीज़र में राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर भी नज़र आ रहे हैं. पॉपुलर ट्रैक अमी जे तोमर और बैकग्राउंड में टाइटल ट्रैक का इस्तेमाल करने के साथ म्यूजिक टीज़र का प्लस पॉइंट है. वहीं भूल भुलैया 3 की पहली झलक मिलते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. टीजर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कब रिलीज होगी ‘भुल भुलैया 3’

अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित, भूल भुलैया 3 दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग आकाश कौशिक द्वारा लिखे गए हैं. ये फिल्म एक और बड़े प्रोजेक्ट, कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन के साथ क्लैश करेगी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।