भुवन बाम एक ऐसा नाम है जिससे शायद हर कोई वाकिफ होगा। ‘बी बी की वाइंस’ नाम के यूट्यूब
चैनल से भुवन बाम ने लोगों को इस
कदर एंटरटेन किया कि देखते ही देखते वो नंबर वन यूट्यूबर बनते चले गए। यूट्यूब की
दुनिया में नाम बनाने के बाद अब भुवन बाम ओटीटी की दुनिया पर भी छाने को एक दम
तैयार है।
भुवन बाम जल्द ही वेब सीरीज ‘ताजा खबर‘ के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू
करने जा रहे है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है और रिलीज के पहले ही
अब लोगों की एक्साइटमेंट इस सीरीज को लेकर बढ़ गई है। इस सीरीज के जरिए जहां एक तरफ
भुवन बाम ओटीटी डेब्यू करेंगे तो वहीं उन्हें महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर जैसे कई कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलने
जा रहा है।
हाल ही में सीरीज
‘ताजा खबर’ का ट्रेलर रिलीज
हुआ है। पहली नजर में ये ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। सीरीज में भुवन बाम वसंत
गावड़े नाम के एक चिड़चिड़े सफाईकर्मी के रोल में नजर आने वाले है जो जिंदगी में कुछ
बड़ा हासिल करने की चाहत रखता है। ट्रेलर में एक डॉयलॉग है, ‘जादू और चमत्कार में फर्क ये है कि जादू धोखे
से होता है, चमत्कार यकीन से।’
वेब सीरीज ‘ताजा खबर‘ के ट्रेलर के साथ
ही इसकी रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट हो गई है।
अपनी इस सीरीज के
बार में भुवन बाम का कहना है,’वेब सीरीज ‘ताजा खबर‘ एक संपूर्ण
एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस है। इस
शो में इंसान की ख्वाहिशों और इच्छाओं का उतार-चढ़ाव है।‘ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह मेरा डिजिटल
डेब्यू है, जो अपने आप में एक खास एहसास है। इसके लिए मुझे
सभी से, खास तौर पर अपने को-स्टार्स से जो प्यार मिला, वो कल्पना से परे है। सेट पर सभी अपने-अपने काम में माहिर हैं, लेकिन यह मेरे लिए पहली बार था और सेट पर मैंने जो रिश्ते बनाए हैं, उसके के लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं।‘
बता दें कि वेब
सीरीज ‘ताजा खबर‘ का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है जिसके लेखक
हुसैन और अब्बास दलाल है। भुवन बाम को यूट्यूब
पर देखने के बाद अब ओटीटी पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। सीरीज ‘ताजा खबर’ 6
जनवरी को रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App






