बिग बॉस 11: गौहर खान ने सपोर्ट किया शिल्पा शिंदे को, हिना खान पर बहुत भड़की

Summary :

NULL

बिग बॉस का सीजन 11 जब से शुरू हुआ है तब से ही सुर्खियों में चल रहा है। इस सीजन के जितने भी सदस्य हैं उनके बीच में पहले ही दिन से लड़ाइयां शुरू हो गई हैं। सदस्यों के अपने-अपने ग्रुप बन गए हैं जिसको दिखने से लग रहा है कि यह सीजन काफी सुपरहीट होगा। बिग बॉस हॉउस जो भी आता है वह पहले तो काफी अच्छे से रहते हैं फिर उसके बाद उनके बीच में लड़ाइयां शुरू हो जाती है। लेकिन इस सीजन में दो ऐसे लोग आएं हैं जो इस घर के आने से पहले ही दुश्मन हैं।

हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की जो पहले से ही एक-दूसरे के दुश्मन बन हुए हैं। दरअसल शिल्पा शिंदे सीरियल भाभा जी घर पर हैं में काम करती थी उसी सीरियल के विकास गुप्ता चैनल हैड थे। तो बस तब से ही दोनों के बीच मन-मुनटाव है। लेकिन जब यह दोनों को पता चला था कि यह दोनों ही बिग बॉस के इस सीजन में हैं पहले ही दिन से इनकी लड़ाइयां शुरू हो गर्ई हैं।

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर पर दोनों ही सलमान खान के सामने ही तू तू-मैं मैं शुरू कर ली थी। तो फिर सोचिए कि घर के अंदर इनका क्या हाल होता होगा। घर के अंदर यह दोनों बिल्कुल भी शांत नहीं हो रहे हैं और बाकि घर के सदस्य इनकी इस लड़ाई के जरिए अपने हाथ भी सेकने में लगे हुए हैं।

हाल ही में बिग बॉस के इस सीजन के एपिसोड में यह दिखाया गया है कि शिल्पा के कपड़ों पर विकास ने चाय तक फैंक दी थी और उन्हें थप्पड़ भी मार दिया था। अब आप सोच सकते हैं कि इन दोनों की यह लड़ाई और कितनी हद तक जाएगी। इनकी इन लड़ाईयों की वजह से घर का मौहाल अभी से गर्मा गया है। आगे के दिनों में क्या होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

दूसरी तरफ विकास का पूरा साथ देते हुए नजर आ रही हैं हिना खान। हिना खान की शिल्पा के साथ जमकर लड़ाई हो रही है। बिग बॉस में पिछले दिनों शिल्पा को बिग बॉस ने एक लैटर दिया था जो कि लक्जरी बजट का टास्क था जिसे शिल्पा को पूरे घर के सदस्यों को पढ़कर सुनना था कि उस टास्क में क्या करना है।

आपको बता दें कि वह लैटर अंग्रेजी में था जिसकी वजह से शिल्पा को वह टास्क अच्छे से समझ नहीं आया और न ही वह घरवालों को अच्छे से समझा पाईं। दरअसल शिल्पा की अंग्रेजी ज्यादा अच्छी नहीं है। जब शिल्पा वो लैटर पढ़ रही थीं तो तब कुछ शक्षरों को शिल्पा ठीक से पढ़ नहीं पा रही थीं और हिना ने शिल्पा का मजाक भी बनाया था उस लैटर को लेकर जिसके बाद से ही दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई थी।

आपको बता दें कि शिल्पा के बचाव में बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान इस लड़ाई में उत्तर आईं हैं। गौहार ने एक ट्वीट किया है और उन्होंने उस ट्वीट के जरिए हिना खान को बहुत बातें सुनार्ई हैं।

गौहर ने  लिखा, ”क्या पढ़ना न आना कोई बुरी बात है??? अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती तो आप अनपढ़ हैं??”

गौहार खान ने बिल्कुल सच कहा है। किसी को अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है तो इसका यह मतलब नहीं है कि वह अनपढ़ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वार में सलमान खान क्या बोलते हैं इस लड़ाई को लेकर।

सबको इस बात का ही इंतजार है कि सलमान खान इस पर क्या प्रतिक्रिया करते हैं और सब जानते ही हैं कि घरवालों को सीधा सलमान ही कर सकते हैं। नॉमिनेशन में शिल्पा शिंदे  का नाम भी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वार में क्या होगा।

Desk Team