रेस-3 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में उनकी भूमिका भले ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सबसे हटकर है और उन्हें कुछ करने के लिए रोमांचित कर रही हैं।
फिल्म किक में सलमान खान के साथ काम कर चुकी जैकलीन मानती हैं कि उनके करियर में अच्छा बदलाव उनके साथ काम करने के बाद ही आया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उन्हें खुद पर विश्वास नहीं था तब उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म करके करोड़ों का व्यापार किया अब तो उनमें आत्मविश्वास आ गया है तो वह मिलकर धमाल मचाएंगे।


Download Android App
Download iOS App





