लत अच्छी हो या बुरी देर सवेर उनके बारे में लोगों को पता चल ही जाता है, जैसा कि संजय दत्त के साथ हुआ है। उनकी शराब पीने की बुरी लत किस कदर थी इसकी पोल महेश भट्ट ने खोल दी है। संजय दत्त को नशे की लत थी यह तो सबको पता है लेकिन वह इस लत के किस हद तक शिकार थे इसका खुलासा महेश भट्ट ने नेचुरली कार्यक्रम के दौरान किया।
एक रेडियो कार्यक्रम में शराब की तल पर बात करते हुए महेश भट्ट ने संजय दत्त का जिक्र करते हुए कहा कि संजय को शराब की इतनी बुरी लत थी की वो सुबह का नाश्ता भी शराब से ही करता था और इसके साथ ही उसको हेरोइन की न छूटने वाली लत लगी हुई थी।
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट इन दिनों एक रेडियो शो पर शराब को लेकर बेबाकी से बोलने के लिए काफी चर्चा में हैं। उन्होंने शो पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बुरी लत के बारे में बताते हुए कहा कि संजू को शराब की लत थी, उसके लिए यह एक माउथवॉश था।
महेश भट्ट ने इस ट्वीट के साथ शेयर किए गए ऑडियो में कहा है कि संजय दत्त उस वक्त शराब से कुल्ला किया करते थे। यह उनके लिए माउथवॉश की तरह थी।
संजय दत्त ने कहा था- एक बार ड्रग्स की लत पड़ने पर उससे निकलना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। मैं दिन के 23 घंटे चूहे की तरह बाथरूम में ही पड़ा रहता था अब लगता है जिंदगी और करियर का सबसे खूबसूरत वक्त मैंने ड्रग्स पर बर्बाद कर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने संजय दत्त के बारे में यह भी बताया कि संजू शराब की लत काफी ज्यादा थी। एक समय ऐसा भी उनकी जिंदगी में जब वह सुबह उठते ही हीरोइन के बारे में सोचते थे। उनके लिए हीरोइन की लत से उबरना बहुत ही कठिन था। जबकि महेश भट्ट ने संजय दत्त की शराब की लत के लिए एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने सब कुछ बोला है जो उन्होंने शो पर भी कहा था।
Sanjay Dutt had a really hard time dealing with his addiction. It went to a point where his first thought in the morning was about Heroin. Hear me & @PoojaB1972 talk about substance abuse only on #BhattNaturally on Sunday 9 a.m. https://t.co/2UunevNTTJ
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) January 7, 2018
मां की मौत से संजय बुरी तरह से टूट गए और बाद में गलत संगत और कामयाबी के नशे में उन्हें ड्रग्स की आदत लग गई। 1981 में संजय दत्त अपनी पहली फिल्म ‘रॉकी’ की शूटिंग का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान उनकी मां नरगिस दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय दत्त के मुताबिक-ऐसा कोई ड्रग नहीं जो मैंने ट्राय न किया हो। अमेरिका के रीहैब सेंटर में जब डॉक्टर ने ड्रग्स लिस्ट दी तो मैंने सब पर टिक किया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App







