फिनाले के पहले Bigg Boss के घर में आया बड़ा ट्विस्ट, मिड नाइट इविक्शन दे सकता है बड़ा शॉक

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने फिनाले के बेहद करीब आ चूका हैं। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं। जिनमे शिव ठाकरे,एमसी स्टैन,प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम शामिल हैं। ऐसे में अब पांचो के फैंस की सांसे ये सोच कर अटकी हुई है की कभी भी किसी के ऊपर एलिमिनेशन का तलवार लटक सकता हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने फिनाले के बेहद करीब आ चूका हैं। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं। जिनमे शिव ठाकरे,एमसी स्टैन,प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम शामिल हैं। ऐसे में अब पांचो के फैंस की सांसे ये सोच कर अटकी हुई है की कभी भी किसी के ऊपर एलिमिनेशन का तलवार लटक सकता हैं। ऐसे में अब बिग बॉस कंटेस्टेंट को एक बड़ा शॉक लग सकता हैं। जिसकी आहट अभी से ही देखने को मिल रही हैं। 
दरअसल बीते दिन अचानक ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि बिग बॉस 16 में फिनाले से पहले एक और इविक्शन होने वाला है और इस बार इविक्शन मिड नाइट होगा, जिस वजह से घरवालों के होश उड़ने वाले हैं। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है। आइए जानते हैं।
अब ‘द खबरी’ ने इन सब बातों को अफवाह बताया है। शो की अंदर की खबरें देने वाले ‘द खबरी’ ने एक ट्वीट कर बताया है कि अब कोई एलिमिनेशन नहीं है। शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं और वोटिंग केवल विजेता के लिए है। इस ट्वीट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
Bigg Boss 16: Gautam Vig reveals winner, TOP 3 finalists names
वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है की शो को भले ही अब टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। लेकिन टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम भी अब सामने आ गए हैं। जहां कहा जा रहा है की फिनाले में बेशक पांच कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बना ली है लेकिन टॉप तीन में शिव ठाकरे प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन का नाम ही चल रहा है। 
बता दे की इससे पहले विनर बनने के लिए दो नाम सामने आ रहे थे जिसमे प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे का नाम लिया जा रहा था। लेकिन अब इस रेस में एमसी स्टेन भी काफी तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।  एमसी स्टेन का नाम लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, 
जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि स्टेन प्रियंका और शिव की नाक के नीचे से ट्रॉफी उड़ा कर ले जाएंगे। बता दे की 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले होने वाला हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर किसके नाम होने वाला हैं बिग बॉस 16 की ट्रॉफी। 

Desk Team