Bigg Boss 13: आरती सिंह 4 महीने बाद भाई कृष्णा अभिषेक को देखकर फूट-फूट कर रोईं, देखें वीडियो

Summary :

टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में फैमिली वीक शुरु हो चुका है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका दिया गया है।

टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में फैमिली वीक शुरु हो चुका है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका दिया गया है। बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में कृष्‍णा अभिषेक अपनी बहन आरती सिंह से घर में मिलने पहुंचेंगे। आरती और कृष्‍णा के बीच में भाई-बहन का प्यार इस दौरान देखने को मिला साथ ही दोनों एक दूसरे को इतने समय बाद देखकर भावुक हो गए।
आरती सिंह पर है कृष्‍णा अभिषेक को गर्व
बिग बॉस के आने वाले एपिसोड का प्रोमो दिखाया गया है जिसमें अपने भाई कृष्‍णा को देखकर आरती सिंह भावुक हो गईं। आरती जैसे ही कृष्‍णा को देखती हैं वैसे ही वह उनके गले लगकर रोना शुरु हो जाती हैं। इतना ही नहीं प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि आरती  को कृष्‍णा कह रहे हैं कि उन्हें उनपर गर्व है।

View this post on Instagram

#family #task @bigboss_khabari_13

A post shared by Bigboss 13 (@bigboss_khabari_13) on

कृष्‍णा ने आरती से कहा, मेरा सबसे बड़ा प्राउड मोमेंट पता है क्या है, जब किसी ने कहा वो देखो आरती का भाई है। तूने बहुत अच्छा गेम खेला है। तूने अपने मान-सम्मान को मेंटेन किया हुआ है। मुझे तुझपर गर्व है।

कृष्‍णा अभिषेक ने कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने खुद को आरती सिंह के भाई के नाम से पहचाने जाने पर अपनी खुशी जाहिर की थी। कृष्‍णा ने अपनी पोस्ट में लिखा था, पिछले दिनों दिल्ली में था। एक शख्स मेरे पास आया और उसने मुझे कहा आप आरती के भाई हो ना, उस वक्त मैंने गर्व महसूस किया। एयरपोर्ट पर, शो पर, हर कोई आरती के बारे में बात करता है। महिलाएं मेरे पास आकर कहती हैं-हम आरती को बहुत प्यार करते हैं। लोग कहते हैं कि सर, हम आरती को देख रहे हैं। वे शो में अच्छा कर रही है। एक भाई के लिए गर्व का पल है। 
बता दें कि माहिरा शर्मा की मां और शहनाज गिल के पिता फैमिली वीक में घर के अंदर आएंगे। इस प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि पारस को सख्त हिदायत माहिरा की मां देती हुईं दिखाई दे रहीं है कि उनकी बेटी के गाल पर किस ना करें। 
जबकि शहनाज गिल के पिता उन्हें पारस छाबड़ा के खिलाफ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने परिवारवालों से 4 महीने के काफी लंबे समय के बाद सब भावुक हो गए। बिग बॉस के फैन्स को फैमिली वीक के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 

Desk Team