बिग बॉस 14: टास्क के दौरान कश्मीरा शाह ने मारा निक्की तंबोली को चाटा

Summary :

बिग बॉस के घर में आज कैप्टेंसी का टास्क करवाया जाएगा जिसका नाम है ‘बीबी डक पार्क’। इस दौरान निक्की और कश्मीरा के बीच जोरदार हाथापाई और धक्का मुक्की हो जाती है, जिसे रोकने की रूबीना कोशिश भी करती हैं पर वो असफल होती हैं।

बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स अब शो को लेकर काफी सीरियस हो गए है। इस शो को जीतने के लिए अब सभी खिलाड़ी साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाने से भी नहीं चूक रहे। अब ये साफ़ हो गया है की इन सदस्यों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है और हर कंटेस्टेंट इस ट्रॉफी को पाने के लिए अपनी जान लगाने के लिए तैयार है। 
आपको बता दे, बिग बॉस के घर में आज कैप्टेंसी का टास्क करवाया जाएगा जिसका नाम है ‘बीबी डक पार्क’। इस टास्क के लिए तीन बैच बनेंगे, टास्क के दौरान बैच के लोगों को डक बनना होगा और खाना इकट्ठा करना होगा। जिसके पास सबसे ज्यादा खाना होगा वो इस टास्क का विजेता बन जाएगा।
पहले बैच में निक्की तंबोली, कश्मीरा शाह, राखी सावंत और अर्शी ख़ान होंगे। बता दे कि अर्शी, राखी और कश्मीरा नहीं चाहतीं कि निक्की घर की कैप्टन बनें इसलिए वो निक्की को खाना इक्ट्ठा करने से रोकती हैं। इस दौरान निक्की और कश्मीरा के बीच जोरदार हाथापाई और धक्का मुक्की हो जाती है, जिसे रोकने की रूबीना कोशिश भी करती हैं पर वो असफल होती हैं। अब ये टास्क कौन जीतेगा और कौन घर का विजेता बनेगा ये तो टास्क खत्म होन के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस टास्क में घरवालों को एक बड़ा मुद्दा ज़रूर मिलने वाला है। 
दरअसल कश्मीरा और निक्की तंबोली के बीच टास्क के दौरान जो होगा वो सबको हैरान कर देगा। कश्मीरा आज निक्की को टास्क करते वक़्त चांटा मार देंगी। अब वो जान- बुझकर ऐसा करती है या गलती से उनका हाथ निक्की पर लगता है ये तो आज रात को ही पता चल पायेगा।  

Desk Team