टेलिवजन इतिहास के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ को यूंही सबसे विवादित शो नहीं कहा जाता है। इसकी एक वजह ये रहती है कि यहां टास्क के दौरान कंटेस्टेंट सारी हदें पार कर जाते हैं। वे जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार दिखते हैं। लेकिन बिग बॉस 14 में कुछ ऐसा हुआ है जो शायद पहले देखने को नहीं मिला था। एक टास्क के दौरान एजाज खान ने जान कुमार सानू को कुछ ऐसा करने को कह दिया कि सभी देखते रह गए।

दरअसल शो के कंटेस्टेंट एजाज खान ने दूसरे कंटेस्टेंट जान कुमार सानू को टास्क में टॉयलेट सीट चाटने का ऑर्डर दे दिया। जी हां, ये सच है। दरअसल बिग बॉस के घर में एंजल और डेविल की दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इसमें डेविल के सदस्य एजाज खान, एली गोनी और निक्की तंबोली थे तो वहीं एंजल टीम के मेंबर्स में रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला और जान कुमार सानू शामिल थे। इस दौरान एजाज खान ने जान कुमार से टॉयलेट सीट को जीभ से साफ करने का ऑर्डर दे दिया। इसके बाद घर में विवाद बढ़ गया। बिग बॉस 7 विनर और इस साल घर में तूफानी सीनियर बन चुकीं गौहर खान ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली।

गौहर ने लिखा, ‘टॉयलेट सीट लिक करो? सीरियसली? क्या आप सच में सीरियस हैं? ‘टास्क के नाम पे कुछ भी कर लो लेकिन ये दिखाता है कि आप असल में कैसे हैं।’ इसके अलावा गौहर ने रुबीना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कल के एपिसोड में रुबीना ने कमाल कर दिया। बहुत ही अच्छा। जान कुमार सानू, अपने लिए खड़े होने के लिए आपकी तारीफ तो बनती है। मालूम हो, हाल ही में गौहर खान ने अपने बॉयफ्रेंड और नामी म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से सगाई कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



