टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बीते दिनों सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ को लेकर सुर्खियों में थी। सुनील ग्रोवर के साथ उनकी अनबन की खबरें छाई हुई थी। हालांकि जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये शो कुछ ही दिनों में छोड़ दिया था। अब शिल्पा वेब सीरीज ‘पौराशपुर’ में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस रानी मीरावती के रोल में दिखेंगी।

इस किरदार को लेकर खुद शिल्पा भी काफी खुश हैं। इस किरदार के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा- ‘मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जो ओटीटी प्लेटफार्म पर बेहद फ्रेश कहानी है। इसमें मेरे कैरेक्टर में कई शेड्स हैं और मैं रानी मीरावती के किरदार को लेकर बेहद रोमांचित हूं।’

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘पौराशपुर’ से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। इसके अलावा अन्नू कपूर भी इसमें दिख रहे है। शिल्पा, अन्नू कपूर के अलावा इस वेब सीरीज में मिलिंद सोमन, शहीर शेख और फ्लोरा सैनी भी दिखेगी। सीरीज अल्ट बालाजी और जी 5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस 14 में सीनियर बनकर आने वाली है। लेकिन एक्ट्रेस ने इन सारी खबरों के महज अफवाह बताया था और कहा था कि वो इसमें हिस्सा नहीं ले रही है।


Download Android App
Download iOS App



