बिग बॉस 14: जान कुमार सानू का शो से कटा पत्ता, फूट-फूट कर रोईं निक्की

Summary :

सलमान खान ने वीकेंड का वार में इस बात का ऐलान किया कि दर्शकों ने जान कुमार सानू को सबसे कम वोट दिए हैं, जिस कारण उन्हें बिग बॉस के घर को छोड़ना होगा।

सलमान खान जब भी वीकेंड का वार लेकर दर्शकों के बीच आते हैं, तो दर्शकों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। सलमान खान वीकेंड का वार में दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं और किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को सरप्राइज कर देते हैं। बीते वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिससे दर्शक चौंक गए हैं।
सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का सफर बिग बॉस 14 में खत्म हो गया है। बिग बॉस वीकेंड का वार में सलमान खान ने एव‍िक्शन की घोषणा करते हुए बताया कि जान को कम वोट मिले हैं और इसल‍िए वे इस हफ्ते घर से बाहर हो जाते हैं। जान के जाने से जहां घरवाले अपसेट नजर आए वहीं निक्की तंबोली भी काफी इमोशनल दिखीं। 
एव‍िक्शन की घोषणा के साथ ही जान और निक्की दोनों उदास हो गए। जान ने दुआओं में याद रखना गाने के साथ सभी को अलव‍िदा कहा। इसके बाद सभी बारी-बारी से उन्हें गले मिलते नजर आए। एजाज खान भी इस दौरान अपसेट दिखे। उन्होंने जान को हिम्मत दी और कहा कि अकेले लड़ना सीखे। एजाज ने ये भी कहा कि वह बाहर जाकर बिग बॉस के सभी घरवालों से भी बड़ा स्टार बने। 
एव‍िक्शन के दौरान जान की आंखों में भी आंसू नजर आए। उन्होंने एजाज को गले लगाते हुए कहा कि एजाज बिग बॉस के घर से जल्दी ना जाए। शो में एजाज को जान अपना बड़ा भाई मानते थे। दोनों में बहस भी हुई है पर जान फिर भी एजाज से काफी क्लोज रहे। 
मालूम हो कि शो में इससे पहले भी जान का नाम एव‍िक्शन में आ चुका है, पर उस हफ्ते नो-एल‍िमिनेशन के कारण घर का कोई भी सदस्य बाहर नहीं हुआ था। शो में जान ने बढ़‍िया परफॉर्म किया। जाते-जाते सलमान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी और उनसे मिलने को कहा। 
 

Desk Team