Bigg Boss 14 का रिलीज हुआ पहला प्रोमो वीडियो, सलमान खान ने कहा- ‘अब पलटेगा सीन…..’

Summary :

टीवी का मशहूर शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का पहला प्रोमो जारी हो गया है। कलर्स चैनल ने अपने ट्विटर पर इसका प्रोमो रिलीज करके दर्शकों को जानकारी दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी खेती

टीवी का मशहूर शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का पहला प्रोमो जारी हो गया है। कलर्स चैनल ने अपने ट्विटर पर इसका प्रोमो रिलीज करके दर्शकों को जानकारी दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी खेती सलमान खान दिख रहे हैं। जबकि वह वीडियो में अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 
सलमान खान वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीडब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर, पर अब सीन पलटेगा। सोशल मीडिया में खूब बिग बॉस 14 का यह प्रोमो वीडियो जमकर आ रहा है। इतना ही नहीं इसपर दर्शक अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। 
कलर्स टीवी ने इस प्रोमो वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, अब पलटेगा सीन, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब, बिग बॉस 14 जल्द लौट रहा है। बिग बॉस 14 को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर खबरें आती रहती हैं। 

इसी बीच एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन  को लेकर यह खबरें सामने आईं थी कि उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ के लिए हां कह दी है। साथ ही शो की पहली कंटेस्टेंट भी वह बन गयीं हैं। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि इसको लेकर नहीं आई है। 
बिग बॉस 14 का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। लेकिन बिग बॉस 14 के टेलीकास्ट को लेकर अभी तक को खबर सामने नहीं आई। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि शो का प्रोमोशन शुरू कर दिया गया है तो अब ये शो भी जल्दी शुरू हो जाएगा। 

Desk Team