सलमान खान के सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 14’ की शुरू हुए लगभग एक महिना होने जा रहा है। बिग बॉस 14 में हर हफ्ते कुछ ना कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार पर इस शो में नैना सिंह, कविता कौशिक और शार्दुल पंडित की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। इन दिनों सेलेब्स की एंट्री होने के बाद दर्शकों का रोमांचक शो को देखने के लिए और भी बढ़ता जा रहा है।

इन तीनों की एंट्री के बाद सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस के घर में एली गोनी भी दिखाई देंगे। एली गोनी नवंबर के पहले सप्ताह में बिग बॉस 14 के घर में प्रवेश करेंगे। ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर एली गोनी ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त जैस्मिन भसीन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने जैस्मिन का सपोर्ट करते हुए कई बार बाकि सदस्यों को लेकर कमेंट भी किया। कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित की जबरदस्त एंट्री के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर एली होनी में अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहते हैं या नहीं?


Download Android App
Download iOS App



