छोटे पर्दे का सबसे
पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस
का सीजन 16 को शुरु हुए एक महीना हो चुका है। बिग बॉस के बाकि सीजन की तरह इस बार
का सीजन भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं अब तक बिग बॉस के घर में श्रीजिता
डे और मान्या सिंह के रुप में दो ही एलिमिनेशन हुए हैं। वहीं पिछले दो वीक से कोई एलिमिनेशन
हुआ है।
हालांकि अर्चना गौतम को शिव ठाकरे पर हाथ उठाने पर दंड स्वरुप घर से बाहर निकाल
दिया गया है लेकिन खबरें है कि सलमान खान उन्हें वापस लाने वाले हैं। इसी बीच बिग
बॉस का नया प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान टीवी की एक फेमस बहु
को बिग बॉस के घर से कम वोटों के चलते बाहर का रास्ता दिखाते दिख रहे हैं।
दरअसल, कलर्स के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि प्रियंका चाहर चौधरी
का सफर इस शो से खत्म हो गया। जबकि अभी तक प्रियंका को बिग बॉस 16 का सबसे स्ट्रॉन्ग
प्लेयर माना जा रहा है। वहीं सलमान ने बताया कि उन्हें घर में सबसे कम वोट मिले
हैं। ऐसे में दर्शक भी हैरान हैं कि ये हुआ तो हुआ कैसे?
वहीं प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट यानि सलमान प्रियंका के सबसे
अच्छे दोस्त अंकित से पूछते हैं कि आपको कैसा लग रहा है। भाईजान के इस सवाल पर
अंकित जवाब देते हैं, ‘मुझे लग रहा है कि मेरी गलती है, प्रियंका मेरी वजह से शो से बाहर जा रही है।‘ वहीं प्रोमो वीडियो में प्रियंका भी बाकी घरवालों के गले लगकर रोती दिखाई दे रही
हैं।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और गोरी नागोरी नॉमिनेटेड थीं। इन तीनों में से प्रियंका ही
सबसे ज्यादा मजबूत प्लेयर है जो हमेशा से शो में मजबूती से अपना पक्ष रखती आई हैं। हालांकि कई बार उन
पर बिना किसी बात के लड़ाई करने का भी आरोप लगता है मगर उसके बावजूद बाकि घरवालों
में दर्शक सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी उड़ारिया फेम प्रियंका चहर चौधरी को ही
समझ रहे हैं।
वहीं इस प्रोमो वीडियो को कई लोगों का कहना है कि ये सब फेक हो रहा है और
प्रियंका को बिग बॉस घर से बाहर नहीं बल्कि सीक्रेट रुम में रखने वाले है जहां से
अभिनेत्री बाकि सब घरवालों की हरकतों पर नजर रखेंगी। जैसा कई बार बाकि सीजन में भी
देखने को मिला है और सही वक्त आने पर प्रियंका को फिर से बिग बॉस के घर में भेज
दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App







