Bigg Boss 19 Finale : Pawan Singh ने Salman Khan के साथ स्टेज शेयर कर दी धमाकेदार एंट्री,धमकी को ठुकराकर मनाया जश्न

Summary :

Bigg Boss 19 Finale : लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7–8 दिसंबर 2025 की रात हुआ, लेकिन इस इवेंट की शाम से ठीक पहले आए घटनाक्रम ने इसकी चमक के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया। भोजपुरी सिनेमा के पावर-स्टार Pawan Singh को फिनाले से पहले एक धमकी कॉल मिली थी, जिसमें कथित रूप से गैंगस्टर Lawrence Bishnoi gang ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे होस्ट Salman Khan के साथ स्टेज साझा करेंगे, तो उनके करियर व जान दोनों को गंभीर खतरा है। धमकी का मामला स्टेज शेयर न करने की चेतावनी जैसे…

Bigg Boss 19 Finale : लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7–8 दिसंबर 2025 की रात हुआ, लेकिन इस इवेंट की शाम से ठीक पहले आए घटनाक्रम ने इसकी चमक के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया। भोजपुरी सिनेमा के पावर-स्टार Pawan Singh को फिनाले से पहले एक धमकी कॉल मिली थी, जिसमें कथित रूप से गैंगस्टर Lawrence Bishnoi gang ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे होस्ट Salman Khan के साथ स्टेज साझा करेंगे, तो उनके करियर व जान दोनों को गंभीर खतरा है।

धमकी का मामला स्टेज शेयर न करने की चेतावनी

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

जैसे ही फिनाले से एक दिन पहले यह धमकी कॉल आया, Pawan Singh की टीम ने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को घटना की जानकारी दी। कॉलर ने दावा किया कि वह Bishnoi गैंग से जुड़ा है, और साथ ही एक बड़ी रकम की डिमांड की। खबरों के अनुसार, अगर Pawan Singh ने Salman Khan के साथ स्टेज साझा किया, तो उन्हें “गंभीर परिणाम भुगतने” का आशंकित किया गया था। इस धमकी से न सिर्फ Pawan, बल्कि पूरी टीम के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई थीं।

हालांकि, इसने न तो Pawan की हिम्मत हारी, न ही शो की तैयारी प्रभावित हुई। बता दें कि Salman Khan पहले से ही उस गैंग की धमकियों के निशाने पर रह चुके हैं; इसलिए Pawan की सुरक्षा पहले से कड़ी की जा चुकी थी। इसके बावजूद, फिनाले जैसे बड़े इवेंट में इस तरह की धमकी, एक बेहद संवेदनशील और गंभीर संकेत माना जा रहा था।

Bigg Boss 19 Finale : फिनाले नाइट धमकी के आगे Pawan Singh ने दी हिम्मत, स्टेज पर ढाया रंग

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

लेकिन पटरियों से हटकर, जब फिनाले नाइट आई Pawan Singh ने धमकी को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया। उन्होंने मंच पर धमाकेदार एंट्री ली, गाने पर डांस किया, और होस्ट Salman Khan के साथ एंगेजमेंट कर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्टेज पर आते ही उन्होंने सलमान को “भैया” कहा, और उनसे मिलने के बाद सलमान ने उन्हें गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।

Pawan ने कहा कि उनके लिए यह एक बहुत बड़ा पल है उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतने बड़े प्लेटफार्म पर सलमान के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिलेगा। फिनाले के दौरान Pawan ने भोजपुरी गाना गाया, उसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट्स और सह-कलाकारों के साथ डांस और मजेदार इंटरैक्शन किया। शो में बने माहौल को देखकर लग रहा था कि धमकी, डर या खौफ इन सबकी कोई जगह नहीं। बस मनोरंजन, मस्ती और ऐनरजी थी।

Bigg Boss 19 Winner : फिनाले अपडेट विजेता कौन?

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

जहां Pawan Singh अपनी एंट्री और परफॉर्मेंस से सुर्खियों में रहे, वहीं फिनाले की ट्रॉफी जीतने वाला था एक प्रतियोगी। अंत में प्रतियोगी Gaurav Khanna विजेता घोषित हुए। उन्हें पुरस्कारस्वरूप 50 लाख रुपये और एक कार मिली। Pawan का रोल शो में सिर्फ गेस्ट-परफॉर्मर का था, पर उनकी मौजूदगी, धमकी को ख़ारिज करना और मैदान में उतरना सबने फिनाले को एक इवेंट से ज़्यादा, संदेश बना दिया।

Also Read : Bigg Boss 19 Finale : क्या रेड ऑउटफिट की वजह से हार गयी Farhana Bhatt या वोट में पड़ गयी कमी, जाने क्या है पूरा मामला ?

Sneha Rai