कपल को बचाने के दौरान ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट से गुंडों ने की बुरी तरह मारपीट, देखिये तस्वीरें

Summary :

‘बिग बॉस सीजन 8’ के फाइनलिस्ट रह चुके आरजे प्रीतम सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर एक बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है।

‘बिग बॉस सीजन 8’ के फाइनलिस्ट रह चुके आरजे प्रीतम सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर एक बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथ घटी इस दहशत भरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आठ मार्च की सुबह कुछ गुंडे एक लड़का और एक लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे थे और जब वो उन्हें बचाने पहुंचे तो खुद भी हिंसा का शिकार हो गए। 
प्रीतम ने इस घटना में घायल हुए लड़के की तस्वीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि आठ मार्च की सुबह वो अपनी पत्नी के साथ बांगुर नगर इलाके से गुजर रहे थे और उन्होंने देखा की कुछ गुंडे एक कपल के साथ मारपीट कर रहे है। जब वो उन्हें बचाने गए तो गुंडों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनकी गाड़ी को भी नुक्सान पहुंचाया।  
प्रीतम द्वारा शेयर की गयी गयी तस्वीर में देखा जा सकता है कि लड़का बुरी तरह घायल है। प्रीतम ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस घटना की शुरुआत तब हुई जब तीन गुंडों ने कॉफी शॉप के बाहर एक लड़की को छेड़ा। जब लड़के ने लड़की के ऊपर कमेंट करने और बदतमीजी करने से रोका तो तीनों गुंडों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 
प्रीतम ने आगे बताया वो उसी दौरान उधर से गुजर रहे थे और उन्होंने खुद देखा की गुंडों ने लड़के के सिर के पीछे ईंट भी दे मारी थी। वो तुरंत गाडी से उतर कर लड़का और लड़की की मदद के लिए पहुंचे तो करीब 1 घंटे तक उस लड़के को बचाते रहे। वो गुंडों से कहते रहे कि लड़के को छोड़ दो पर धीरे – धीरे गुंडों के और साथी वहां पहुंच गए और इस बीच बचाव में प्रीतम को भी चोट आयी है।  

प्रीतम ने बताया कि पूरी घटना के दौरान पुलिस को आठ से 10 फोन भी किये गए पर मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। घटना के वक्त वहां मौजूद आम लोगों में से भी किसी ने आगे बढ़कर मदद नहीं की। बाद में प्रीतम और उनकी पत्नी जब पुलिस के पास गए तो उन्हें कहा गया कि ‘ये उनके एरिया में नहीं आता। हालांकि उन्होंने कहा कि वो मदद करेंगे।’ 
प्रीतम ने आगे बताया कि घायल लड़का अभी अस्पताल में भर्ती है। अपने ट्वीट के कुछ घंटों बाद प्रीतम ने एक और ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने बताया कि उन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ इस मदद के लिए सांसद असलम शेख को शुक्रिया। हमें उनके जैसे और नेताओं की जरूरत है। 24 घंटे से भी कम समय में अपराधियों को सलाखों के पीछे किया गया। मुंबई पुलिस और बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के स्टाफ का भी शुक्रिया।’ 

Ujjwal Jain