इस पुलिस वाले की धमाकेदार रैपिंग जीत रही है लोगों का दिल, अब हर कोई इन्हें कर रहा है सलाम

Summary :

फिल्म गली बॉय वैसे तो बहुत कमाल की फिल्म रही है क्योंकि इसी फिल्म के जरिए कई लोगों के अंदर रैप करने का जज्बा भी भरा है।

फिल्म गली बॉय वैसे तो बहुत कमाल की फिल्म रही है क्योंकि इसी फिल्म के जरिए कई लोगों के अंदर रैप करने का जज्बा भी भरा है। खैर,रैपिंग चीज ही ऐसी है जो दिल की की बात कहने के लिए सबसे बेस्ट आइडिया है,जिसे बहुत ही कम लोग बेहता तरीके से कर पाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक पुलिसवाले ने किया है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
वैसे वीडियो शेयर करने वाला का यह दावा भी है कि यह शख्स जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान है। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि शख्स का क्या नाम है और यह वीडियो कब का है। मगर जनता इनका इस तरह का बेहतरीन रैप सुनने के बाद बहुत हार्ड…बहुत हार्ड बोल रही है। 
मशहूर करना चाहिए इन्हें
इस वीडियो को Mehran नाम के ट्विटर यूजर ने 7 मार्च को शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन ने शख्स ने लिखा है जम्मू एंड कश्मीर पुलिस का यह जवान वाकई मशहूर होने के काबिल है। वैसे शख्स ने इस वीडियो को जेएंडके पुलिस और कश्मीर पुलिस को टैग भी किया है। 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…

कमाल है यह




क्या नाम है इनका?


शानदार दोस्त


इस भाई को सलाम है।

बहुत हार्ड…बहुत हार्ड…

इस पुलिस वाले का रैप लोगों को आया पंसद
वायरल हो रही इस वीडियो में पुलिसकर्मी कार में बैठकर रैप गा रहा है। रैपा इतना ज्यादा बेहतरीन है कि पब्लिक उनकी दीवानी हो गई है। वैसे खबर लिखे जानें तक इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Desk Team