BIGG BOSS OTT WRITTEN UPDATE: एंजेल VS डेविल टास्क में मचा जमकर घमासान, करैक्टर पर भी उठा सवाल

Summary :

बिग बॉस ओटीटी का बीते दिन का एपिसोड बड़ा ही मजेदार रहा। जहां घर में हो रहे टास्क की वजह से घरवालों के बीच जमकर घमासान भी देखने को मिला। दरअसल बिग बॉस के घर में अगर हम किसी चीज को सबसे ज्यादा मिस कर रहे थे तो वो था घर में होने वाले टास्क। ऐसे में कल बिग बॉस के घर में बड़ा ही रोमांचक टास्क रखा गया।

बिग बॉस ओटीटी का बीते दिन का एपिसोड बड़ा ही मजेदार रहा। जहां घर में हो रहे टास्क की वजह से घरवालों के बीच जमकर घमासान भी देखने को मिला। दरअसल बिग बॉस के घर में अगर हम किसी चीज को सबसे ज्यादा मिस कर रहे थे तो वो था घर में होने वाले टास्क। ऐसे में कल बिग बॉस के घर में बड़ा ही रोमांचक टास्क रखा गया। जिसका नाम था एंजेल-डेविल। इस टास्क के दौरान घरवालों को दो भाग में डिवाइड कर दिया गया था। 
बता दे की बेबिका,जिया शंकर, एल्विश और आशिका डेविल बने थे। वही अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, अविनाश और जैद हदीद एंजेल बने थे। क्यों की पूजा भट्ट इस वक़्त घर की कप्तान हैं इसलिए पूजा इस टास्क में संचालक की भूमिका निभा रही थी। बता दे की एंजेल-डेविल के इस टास्क में घरवालों के बिच जमकर कैट फाइट देखने को मिली। लेकिन सबसे ज्यादा जिन दो सदस्यों ने अपने झगडे से घर का माहौल ही बदल दिया वो थी बेबीका धुर्वे और मनीषा रानी। 
बेबिका डेविल टीम में थी, वह लगातार मनीषा का रिएक्शन देखने के लिए उसे निशाना बना रही थी। वो मनीषा से वो साड़ी भड़ास निकालते दिखती हैं जो वो काफी  कहना चाहती थी। लेकिन बात यही खत्म नहीं हुआ बेबीका इस तरह पागल हो गयी थी की वो मनीषा के करैक्टर और फॅमिली तक पहुंच गयी थी। जहां बेबीका मनीषा के बारे में बहुत कुछ बुरा-भला कहती नजर आई थी। 
इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा और भी ज्यादा तब बढ़ता है जब मनीषा बेबिका को गले लगने के लिए कहती रही। उनके बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बेबिका को मनीषा को धक्का देते हुए भी देखा गया और वह कहती हैं कि मुझे हाथ मत लगाओ। बेबिका मनीषा को लेकर कहती हैं कि आप मर्दों की अटेंशन के लिए बेताब रहते हैं और आपका पूरा करियर उसी पर बना हुआ है। 
इस बात को सुनकर मनीषा बेबिका में बहस बढ़ जाती है। हालांकि इसी बीच मनीषा रोने लगती हैं और उसके बाद मनीषा के दोस्त अभिषेक मल्हान उनका बचाव करते हैं। जब मनीषा एक बार फिर से बेबिका को गले लगाने की कोशिश करती हैं तो उसे वह धकेल देती हैं। मनीषा इस चीज से काफी आहत होती हैं और वह रोने लगती हैं। उसके बाद अभिषेक काफी नाराज होते हैं और वह बेबिका से बहस करते हैं। 
 इसी के साथ टास्क जब अपने अंतिम पड़ाव पर आता हैं, और बिग बॉस जब पूजा भट्ट से विनर के नाम की घोषणा करने को कहते हैं तो इस वक़्त पूजा टीम डेविल यानी बेबिका,जिया शंकर, एल्विश और आशिका की टीम को घोषित करती हैं। वही पूजा इसके पीछे की वजह यह बताती हैं की क्यों की मनीष इस टास्क में बेबीका की बातें सुनकर रोने लगती हैं  इस वजह से ये एक रिएक्शन माना जाएगा। जिसकी वजह से टीम डेविल इस टास्क एक विनर होता हैं। 
इसी के साथ एपिसोड खत्म होने के दौरान मनीषा काफी भावुक नज़र आई। जहां उन्हें इस बात का पछतावा होते हुए भी दिखा की उन्हें बेबीका के घरवालों के बारे में खरी-खोटी नहीं बोलनी चाहिए थी। जसिके बाद वो कैमरा के सामने सब से माफ़ी भी मांगती नजर आती हैं। 

Desk Team