टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर का आज बर्थ डे हैं। करण सिंह ग्रोवर आज 36 वां बर्थ डे मना रहे हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए हैं। यह तो आप सब जानते हैं कि करण की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है।
करण सिंह ग्रोवर अपने कैरियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। यह तो आप जानते हैं कि करण ने साल 2016 में बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु से तीसरी शादी की थी।
करण ने अपना बर्थ डे अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ सेलिब्रेट किया है। बिपाशा ने अपने पति करण के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए काफी सारी तैयारियां कीं और दोनों ने मुबंई से दूर गोवा में अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट किया है।
करण के बर्थ डे की बहुत तस्वीरें सामने आईं हैं और कई वीडियो भी आए हैं।
उसमें करण और बिपाशा सबके साथ मिलकर इस बर्थ डे बैश को काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर मल्टी टैलेंटेड हैं जो अब एक्टिंग के बाद अब वह अपनी क्लॉदिंग लाइन शुरू कर रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर का एक अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट है जिसे उनके फैन्स बहुत पसंद करते हैं। करण सिंह ग्रोवर अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App







