आज का समय सोशल मीडिया और इंटरनेट का समय कहा जाता है क्योंकि इस डिजिटल युग की ये सबसे बड़ी ताकत है। राजनैतिक पार्टियां भी सोशल मीडिया का भरपूर लाभ उठा रही है और अब बीजेपी ने हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से टिकटॉक (TikTok) स्टार सोनाली फोगाट को प्रत्याशी बनाया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर भले ही सोनाली फोगाट एक सेलिब्रिटी है पर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से वो सुर्ख़ियों में है। लोग सोनाली के वीडियो सर्च कर रहे है और उन्हें फॉलो करना शुरू कर रहे है।

सोनाली फोगाट अपने टिकटॉक वीडियोस को लेकर काफी पसंद की जाती है और उनके एक लाख 32 हजार से ज्यादा फॉलोवर है। भाजपा से चुनावी टिकट मिलने के बाद से सोनाली न्यूज़ चैनल्स पर भी छाई हुई है।
अब देखिये सोनाली फोगाट के पांच मशहूर टिकटॉक वीडियो…
1.
2.
3.
4.
5.
आपको बता दें आदमपुर विधानसभा सीट से सोनाली फोगाट को कांग्रेस पार्टी के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मैदान में खड़ा किया गया है। कुलदीप बिश्नोई इस सीट से साल 2014 के चुनाव में अन्य पार्टी से जीतकर आये थे।

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



