कनकनी गांव में दो अक्तूबर, 1998 को दो काले हिरन के कथित शिकार मामले में अंतिम जिरह के दौरान अभिनेता सलमान खान आज यहां एक अदालत में पेश हुए। खान के वकील एच.एम सारस्वत के अनुसार अंतिम जिरह के दौरान आरोपी को अदालत में मौजूद रहना था और वह अब तक अभिनेता के लिए पेशी से छूट की मांग करते रहे थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष खान के पेश होने के बाद सारस्वत ने कहा, आज, हम अंतिम जिरह के दौरान अदालत में उपस्थित थे। अदालत में मौजूद वकीलों के अनुसार जिरह के दौरान खान कुछ समय असहज और भावुक नजर आये लेकिन वह शांत रहे। कनकनी शिकार मामले में अंतिम जिरह निचली अदालत में 13 सितम्बर को शुरू हुई थी।
अभियोजन पक्ष के वकील ने गवाहों पूनम चंद तथा छोगा राम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कथित शिकार के बारे में बताया था। हालांकि अपनी दलीलों में सारस्वत ने आज पूनम चंद के बयानों वाली एक वीडियो रिकाडि’ग चलाई जिसमें अदालत का ध्यान गवाहों द्वारा दिये गये बयानों और जांच अधिकारी द्वारा लिये गये उनके बयानों में विरोधाभास की ओर दिलाया गया। इससे पूर्व निचली अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में उनको (सलमान को) बरी किये जाने को राज्य सरकार द्वारा चुनौती दिये जाने के बाद अभिनेता जमानती मुचलके भरने के लिए चार अगस्त को जिला एवं सत्र अदालत में पेश हुए थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



