बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर की एक दीवार को तोड़ने की तैयारी मुंबई में हो रही है। जी हां, खबर है कि मुंबई महानगरपालिका बहुत जल्द अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी कर रही है। साल 2017 में ही अमिताभ बच्चन को बीएमसी ने नोटिस भेज दिया था, लेकिन बिग बी ने अब तक इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।

दरअसल, बीएमसी ने 2017 में रोड की चौड़ाई बढ़ाने के काम के लिए बच्चन परिवार को नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि इस दिवार को बगल की रोड को चौड़ी करने के लिए तोड़ा जा रहा है। बंगले से सट कर ये रास्ता एस्कॉन मंदिर की ओर जाता है। जुहू में बच्चन परिवार का ये पहला बंगला था। जहां इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास जुहू में ही दो और बंगले हैं, जिनके नाम जनक और जलसा है।

BMC एक्टर के बंगले की दीवार तोड़कर 60 फूट चौड़ी करना चाहती है, क्योंकि इस वक्त इस रोड की चौड़ाई मात्र 45 फूट है। अमिताभ बच्चन के घर के सामने रोज जाम लगता है, जिस वजह से ये फैसला लिया गया है। अपक बता दें, बीएमसी से नोटिस मिलने के बाद एक्टर ने कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए इस काम पर रोक लगा दी थी। लेकिन पिछले वर्ष कोर्ट ने काम फिर से शुरू करने की बात कही। जिसके बाद अब किसी भी वक्त बीएमसी अमिताभ बच्चन की घर की दीवार को तोड़ सकती है।

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन के इस घर में उनके माता पिता ने सबसे ज्यादा वक्त गुजरा था, अमिताभ बच्चन भले ही जलसा में रहते हों लेकिन वो जब कभी समय मिलता है प्रतीक्षा जरूर जाते हैं। देखना होगा अमिताभ बच्चन के घर पर बीएमसी कब कार्यवाही करती है।


Download Android App
Download iOS App



