इस बड़ी गलती की वजह से Bobby Deol का डूबा कैरियर, सालों बाद खोला राज

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर स्टार Bobby Deol इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म रेस 3 को लेकर काफी ज्यादा सुर्खिंयो बटोर रहे हैं। 90 के दशक में सोल्जर, गुप्त

बॉलीवुड के मशहूर स्टार Bobby Deol इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म रेस 3 को लेकर काफी ज्यादा सुर्खिंयो बटोर रहे हैं। 90 के दशक में सोल्जर, गुप्त,अजनबी और हमराज जैसी कई सुपरहिट फिल्म देने वाले बॉबी देओल आखिकार कैसे फ्लॉप हो गए। बॉबी की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था।

 

जब Bobby Deol को दिल्ली के क्लब में डीजे का काम करना पड़ा था।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने फ्लॉप कैरियर पर पहली बार बॉबी देओल ने एक बड़ा राज खोला है।

Bobby Deol ने कहा…

‘मैं चाहता था कि दो-तीन फिल्में करने के बाद मेरा करियर बुलंदी पर पहुंच जाए, ऐसा हो भी गया था । लेकिन मैं उस स्टारडम को समझ नहीं पाया । मैं अपनी पॉपुलैरिटी को बहुत नॉर्मल तरीके से ले रहा था। ‘मुझे पता ही नहीं चला कब मैं ऊंचाई पर पहुंच गया । मैं चाहता हूं कि सबकुछ फिर से वैसा ही हो जाए । लोग मुझे नोटिस करें । अब मुझे इस पर ध्यान देना होगा ताकि इसे दोबारा खो ना दूं ।

मैंने कभी अपने कॉम्पटीटर्स पर ध्यान ही नहीं दिया ।’ ‘मेरा फोकस हटा और फिल्में दूसरों को मिलती चली गईं । मैंने कभी सोचा भी नहीं था लोग मुझसे कॉम्पटीशन करेंगे ।

मुझे लगता था कि सभी को काम मिलना चाहिए और मुझे उनके रास्ते में नहीं आना चाहिए । लेकिन मैं गलत सोचता था । चीजें बदल चुकी थीं ।”लोग प्रोड्यूसर्स के ऑफिस जाकर काम मांगते थे लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया । मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे हाथ से चीजें निकलती जा रही हैं ।

काश मैं ये सब पहले ही एहसास कर पाता काश मेरा फिजीक अच्छा होता लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है ।’सिल्वर स्क्रीन से 4 साल तक दूर रहने के बाद अब Bobby Deol  सलमान खान के साथ वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी के पास 3 फिल्में और हैं ।

Desk Team