घरेलू हिंसा की जड़े हमारे समाज और परिवार में गहराई तक फैल गई है। महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा होना अपराध होता है। घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। वहीं आम लोगों की तरह हमारी Bollywood इंडस्ट्री में भी बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो घरेलु हिंसा का शिकार हुई हैं। वहीं उन्होंने इसके खिलाफ जाकर अपनी आवाज भी उठाई है।
1. ऐश्वर्या राय बच्चन
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर पूरी दुनिया जानती है लेकिन उनके दूर होने की वजह सलमान खान का बुरा बर्ताव रहा है। वो अक्सर ऐश्वर्या के साथ बुरा बर्ताव करते थे और कई बार उन्होंने हिंसा भी की है ऐश्वर्या और उनकी माँ ने सलमान के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन भी की थी।
2.कंगना रनौत
वैसे तो कंगना और आदित्य पंचौली की उम्र में बहुत फर्क है लेकिन एक समय था जब कंगना और आदित्य लिव इन में रहते थे। आदित्य ने एक समय बाद कंगना पर अत्याचार शुरु कर दिया था जिसके खिलाफ कंगना ने एफआईआर दर्ज कराया था।
3.श्वेता तिवारी
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से शादी की थी। इनसे इन्हें एक बेटी भी है शादी के कुछ समय बाद तो सब अच्छा रहा लेकिन धीरे-धीरे राजा ने श्वेता पर अत्याचार करना शुरु किया और फिर घरेलू हिंसा करने लगा। इसके चलते श्वेता ने इन्हें तलाक दे दिया था।
4.दीपशिखा नागपाल
90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुकी दीपशिखा ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी लेकिन साल 2016 में इन्होंने तलाक ले लिया था। इसके पीछे की वजह ये थी कि इनके पति इनके साथ 4 सालों तक मारपीट करते रहे पहले इन्होंने बहुत बर्दाश्त किया लेकिन बाद में तलाक ले लिया था।
5.करिश्मा कपूर
साल 2004 में करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी मगर कुछ साल बाद इनका तलाक हो गया था। करिश्मा ने इसके पीछे की वजह ये बताई कि संजय ने कई बार बच्चों के सामने उऩके ऊपर हाथ उठाया था जिससे तंग आकर करिश्मा ने संजय को तलाक दे दिया।


Download Android App
Download iOS App









