बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। और आज दोपहर 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है और वहीं से दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी।
अंधेरी स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स से विले पार्ले की दूरी 7.50 किलोमीटर है। तमिलनाडु में श्रीदेवी के पैतृक गांव मीनामप्पती में भी दुख की लहर, गांव वाले बोले- हमें अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि श्रीदेवी इस दुनिया से चली गईं। क्लब के बाहर श्रीदेवी के प्रशंसक लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। उनके हाथों में फूल हैं और वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं।
श्रीदेवी के भांजे मोहित मारवाह के अलावा सुष्मिता सेन, तब्बू , जया प्रदा, ऐश्वर्या राय, संजय कपूर, रिया कपूर, फराह खान,, अरबाज खान, आदित्य ठाकरे, उर्वशी रौतेला, मनीष पॉल, नीलिमा अजीम, रवि किशन, सुभाष घई, हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ और सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ।
Mumbai: #Sridevi‘s mortal brought to Celebration Sports Club, where people will pay their last respects to the actor, funeral to take place later today. pic.twitter.com/Gip77pgV0l
— ANI (@ANI) February 28, 2018
दुबई में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर का भारत में इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया। जिसके बाद चार्टर्ड प्लेन से शव मुंबई लाया गया। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया।
इस दौरान सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सतीश कौशिक, पूनम ढिल्लों और राजपाल यादव समेत कई स्टार्स श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। अर्जुन कपूर देर रात श्रीदेवी के घर से निकले। जिस चार्टर्ड प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया गया, उसमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे।
इस बाबत परिवार की ओर से एक कार्ड जारी किया गया है जिसमें इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। कार्ड के सबसे ऊपर ‘पद्मश्री श्रीदेवी कपूर’ लिखा गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और अंतिम दर्शन का जिक्र करते हुए कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया है।
श्रीदेवी के शव का इंतजार उनके परिवार समेत पूरा देश कर रहा था। बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। ये अभिनेत्री वहां फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









