पेरिस : पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी नेमार के टखने और पैर में चोट है जिसके कारण उनका रीयाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियन्स लीग मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार को रविवार को मार्सेले के खिलाफ जीत के दौरान स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। पिछले साल रिकार्ड करार में बार्सीलोना छोड़कर पीएसजी से जुड़ने वाले ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार का रीयाल के खिलाफ छह मार्च को पार्क डेस प्रिंसेस में अंतिम 16 के दूसरे चरण के मैच में खेलना संदिग्ध है। पीएसजी की टीम को स्पेन में पहले चरण में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था और अब नेमार की चोट से उसे झटका लगा है। पीएसजी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी कितने समय तक बाहर रहेगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



