अनिल कपूर के बर्थडे के मौके पर माधुरी दीक्षित से लेकर अनुपम खेर ने बेहद खास अंदाज में किया एक्टर को विश

Summary :

बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। ऐसे में अभिनेता आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। ऐसे में अभिनेता आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं अनिल कपूर के बर्थडे पर उनके चाहने वाले और फिल्मी जगत के कलाकार उनको ढेरों बधाईयां भी दे रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के मैसेज ने सबका ध्यान अपनी और अकर्षित किया है। 
दरअसल माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर को एकदम फिल्मी स्टाइल में बर्थडे विश किया है। वहीं अभिनेत्री के इस मैसेज का रिप्लाई करते हुए अनिल कपूर ने बेहद प्यार जवाब दिया है। माधुरी ने अनिल के लिए मेसेज किया है, मेरे झक्कास दोस्त के लिए आने वाला साल टोटल धमाल रहे, हैपी बर्थडे। अनिल कपूर ने इस पर थैंक यू सो मच लिखा है साथ ही दिल वाला इमोजी बनाया है। 

अनुपम खेर ने शुद्ध हिंदी में दी बधाई 
बता दें फिल्म जगत से अनिल कपूर को कई सारे लोगों से जन्मदिन की बधाई मिल रही है और वह सभी के मैसेज का जवाब भी दे रहे हैं। इस बीच अनिल कपूर अपने दोस्त अनुपम खेर के संदेश से काफी ज्यादा इम्प्रेस हुए हैं। अनुपम खेर ने अनिल  के लिए लिखा,जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।।प्रभू आपको लंबी और स्वास्थ्य पूर्ण आयु प्रदान करें। बड़ी मेहनत से और मुश्किल से आपके जैसा प्रेरणात्मक दोस्त मिलता है।प्रभु से प्रार्थना है तुम हमेशा ख़ुश रहो और मुझे भी ख़ुश रखो। AK vs AK के लिए बेस्ट ऑफ़ लक। 

बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स ने अनिल कपूर को ऐसे किया विश…