निर्भया केस में आरोपियों की फांसी टलने पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, कहा- तारीख पे तारीख

Summary :

दिल्ली के निर्भया गैंग रेप केस में एक बार फिर से फांसी की सजा टाल जाने के बाद बॉलीवुड के तमाम स्टार्स का गुस्सा फूट गया है।

दिल्ली के निर्भया गैंग रेप केस में एक बार फिर से फांसी की सजा टाल जाने के बाद बॉलीवुड के तमाम स्टार्स का गुस्सा फूट गया है। फांसी की सजा टलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन चंदेल ने निर्भया रेप केस पर अपनी राय देते हुए कहा,निर्भया केस से इतना बेहतरीन उदाहरण सेट करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। उसकी मां पिछले 7 साल 4 महीनों से सही से सो नहीं पाई है,जबकि जेल में क्रिमिनल्स को इस बात पर हंसी आ रही होगी कि गैंग रेप एक ट्रेंड बन गया है। शायद इस वजह से बच निकलना आसान है। वेल डन कोर्ट…

वहीं ऋषि कपूर ने भी दोषियों को सजा में लगातार हो रही देरी पर लिखा है,निर्भया केस,तारीख पे तारीख,तारीख पे तारीख-दामिनी। क्या बकवास है। 

बता दें कि इसस पहले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और सूर्यवंशी की स्टार कास्ट भी इस मामले पर अपनी राय दे रख चुकी है। अजय देवगन का कहना है ऐसे घिनौने क्राइम के लिए उन्हें 100 प्रतिशत फांसी दी जानी चाहिए। जबकि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी का इस मुद्दे पर कहना है हां, उन्हें फांसी दी जानी चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं। वहीं अक्षय कुमार ने भी यही कहा-हां, मैं सहमत हूं, हम सभी एक ही बात पर सहमत हैं।
बता दें कि बीते सोमवार को जस्टिस धर्मेन्द्र राणा ने निर्भया केस के आरोपियों को 3 मार्च की सुबह दी जाने वाली फांसी से कुछ घंटों पहले ये फैसला सुनाया। फैसले का कुल जमा हासिल ये था कि इन आरोपियों की फांसी के खिलाफ दायर की गई क्षमा याचनओं में से एक पवन गुप्ता की याचना पर फैसला होना अभी बाकी है,इस वजह से 3 मार्च को इन्हें फांसी नहीं दी जाएगी। 
गौरतलब है कि इस मामले में निर्भया की मां आशा देवी का कहना है कि ऐसा सिस्टम की नाकामी को दर्शाता है। आज लोगों के बीच संदेश जा रहा है कि हमारे देश में इंसाफ से ज्यादा मुजरिमों की बात को सुना ज्यादा है और उन्हें बढ़ावा दिया जाता है। इससे यह एक दम साफ है कि हमारा सिस्टम भी दोषियों के बचाव के लिए है। 
दोषियों की फांसी तीसरी बार टली
निर्भया गैंगरेप केस में सोमवार को चारों दोषियों की फांसी तीसरी बार टली है। कोर्ट ने फांसी पर रोक लगाते हुए ये कहा कि ऐसे में जब पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति  के पास लंबित है और फांसी नहीं दी जा सकती। 
अब इस गंभीर मुद्दे पर केवल आम जनता का ही नहीं बल्कि सेलेब्स का भी खून खौल रहा है तभी वह अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Desk Team