वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है जिस वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू हुआ है। वहीं इन दिनों आम जनता से लेकर सभी सेलेब्स भी इन दिनों अपने घरों के अंदर कैद हैं। अब जब लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सितारें अपने-अपने घरों के अंदर बंद है तो वह सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। जी हां दरअसल बॉलीवुड स्टार्स अब अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिये एक्टिव हैं। खैर,बीते दिन यानी गुरुवार 7 मई को जब सुपरमून में दिखा तब बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

बॉलीवुड स्टार्स अनुष्का शर्मा से लेकर अथिया शेट्टी तक ने सुपरमून को अपने कैमरे में कैद किया और इन सभी सेलेब्स ने खूबसूरत मून की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

अथिया शेट्टी ने अपने घर की बालकनी से सुपरमून को कुछ यूं अपने कैमरे में कैद किया।

दीया मिर्जा ने भी सुपरमून की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा तीन चीजें सूरज, चांद और सच्चाई को कभी नहीं छिपाया जा सकता – बुद्ध।


निमरत ने भी फैंस के साथ खुद की खींची सुपरमून की फोटो शेयर की है। साथ में उन्होंने लिखा सभी चीज़ों से दूर हमारे आसमानी सुपर फ्लावर मून में आपका स्वागत है।

वैसे अनुष्का शर्मा भी सुपरमून को एंजॉय करना नहीं भूलीं।

टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी शेयर की सुपरमून की इंस्टाग्राम स्टोरी।

ईशा गुप्ता ने भी की सुपर मून की स्टोरी शेयर।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने जब गुलाबी चांद धरती के सबसे करीब था तब विक्की कौशल, अनन्या पांडे, परिणीति चोपड़ा, आयुष शर्मा, लारा दत्ता जैसे सभी स्टार्स ने सुपर पिंक मून की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया ।

कब दिखाई देता है सुपरमून
सुपरमून आकाश में तब दिखाई देता है जब पूर्णिमा या अमावस्या पृथ्वी के करीब आते हुए एक परिधि में आती है। अगर फुल मून अप्रैल के महीने में होता है, तो इसे आमतौर पर पिंक मून कहा जाता है और मई में आने वाले को फुल मून कहा जाता है। इसे कॉर्न प्लांटिंग मून, मिल्क मून और हरे चंद्रमा जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे फ्लावर मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस मौसम में अधिकांश फूल खिलते हैं।


Download Android App
Download iOS App



