लॉकडाउन में रकुल प्रीत सिंह के शराब खरीदने की अफवाह पर एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Summary :

कोरोना संकट में देशभर में लॉकडाउन के बीच ही सरकार ने बीते सोमवार से शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया।

कोरोना संकट में देशभर में लॉकडाउन के बीच ही सरकार ने बीते सोमवार से शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया। जिसके बाद दुकानों के बाहर काफी ज्यादा भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों को देखा गया। अब ऐसे में लाइन में लगकर शराब खरीदते लोगों की आए दिन नई-नई  वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया गया है कि अभिनेत्री रकुलप्रीत भी शराब खरीदकर वापस जा रही हैं। वहीं इस क्लिप को KRKBoxOffice से ट्वीट किया गया है। 

वैसे सेलिब्रिटीज़ होने की भी एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर दिन किसी न किसी नई अफवाह का सामना करना पड़ ही जाता है। ठीक ऐसा ही कुछ रकुल के साथ भी हुआ है। जब एक्ट्रेस मुंबई की सड़क पर हाथ में बॉटल लिए नजर आई तब किसी ने चुपके से उनका ये वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वह शराब लेकर जा रही हैं।
रकुल प्रीत सिंह इस वीडियो में मास्क पहने नजर आ रही हैं। वो एक दुकान से कुछ सामान लेकर बाहर निकलती हैं और सड़क पार करने लगती हैं। यह क्लिप वायरल होने के बाद रकुलप्रीत ने इसको रीट्वीट किया।
एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन 
बता दें कि इस क्लिप के तेजी से वायरल हो जाने के बाद अब रकुलप्रीत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया  देते हुए कहा, अरे वाह। मुझे नहीं पता था कि मेडिकल स्टोर भी शराब बेच रहे थे।
सपोर्ट में आए फैंस 
यदि आप इस वीडियो को ध्यान से देखें तो आपको तब पता चलेगा रकुल के पीछे एक मेडिकल स्टोर दिख रहा है,नाकि शराब की दुकान। वहीं रकुल मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर जा रही है।अब रकुल के ट्वीट करने के बाद फैंस उनके सपोर्ट में आ गए।

Desk Team