देसी गर्ल वैसे तो आप सबको पता ही है कि आजकल हॉलीवुड के रंग में पूरी तरह मदहोश हो चुंकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदी पर हैं। अब उसमें चहे प्रियंका का बोलने का स्टाल हो या फिर उनके फ्रेंड सर्कल के साथ बाहर आउटिंग हो वह अब पूरी तरह से विदेश के रंग में रंग चुकी हैं।
बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक उनके नाम की धूम है और दुनिया उगते सूरज को ही सलाम करती है। क्या आपको अंदाजा है कि पीसी की एक दिन फीस कितनी है? यह रकम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। खबर है कि प्रियंका ने एक ऐड कैंपेन के लिए एक दिन की फीस 1.5 करोड़ ली है। हाल ही में जब प्रियंका की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म बेवॉच रिलीज हुर्ई थी तो उन्होंने एक भी इंडिया का रिएलिटी शो में प्रमोट करना अहम नहीं समझा। वह सिर्फ इंग्लिश टॉक शो में प्रमोशन के लिए गई थी।
आपको बता दें की देसी गर्ल हॉलीवुड क्या गर्ई उनको तो वहीं का पानी लग गया और जैसे तो वह बॉलीवुड के लिए दिन पर दिन महंगी होती जा रही हैं। हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अवॉर्ड शो हुआ था।
जहां कटरीना कैफ सलमान ख़ान आलिया भट्ट.. बिपाशा करण सुशांत कृति समेत बी-टाउन के कई स्टार्स पहुंचे थे ।कई दिनों से अमेरिका में मस्ती कर रही हैं प्रियंका को इस अवॉर्ड शो के लिए एप्रोच किया गया था। ऑर्गेनाइज़र्स चाहते थे कि प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड को को-होस्ट करें लेकिन अफसोस.. देसी गर्ल पर हॉलीवुड का चढ़ा हुआ है ऐसा रंग कि उनकी फीस सुनकर ऑर्गेनाइज़र्स हो गए दंग ।
प्रियंका ने ऑर्गेनाइजर्स से शो को होस्ट करने के मांगे इतने पैसे कि उनके तो जैसे होश ही उड गए हो। लोगों को लग रहा था कि प्रियंका अवॉर्ड शो को होस्ट न करें लेकिन अपने बॉलीवुड के साथियों से तो जरूर मिलेंगी। बॉलीवुड के सितारे न्यूयॉर्क पहुंचे और प्रियंका मुबंई आ गई।


Download Android App
Download iOS App









