टॉलीवुड के सुपरस्टार की फिल्म रोबो 2.0का इंतजार उनके फैंस जोरो-शोरो से कर रहें है। यह फिल्म 2018 के जनवरी में रिलीज हो सकती है। बता दें कि इस फिल्म का अभी केवल एक ही गाना शूट हो रहा है और बताया जा रहा है कि गाने को शूट होने में अभी 12 दिन लग जाएंगे। ऐसा लग रहा है कि रजनीकांत अब आमिर और कटरीना का रिकॉर्ड तोड़ ही डालेंगे।
फिल्म धूम 3 में आमिर औैर कटरीना के मंगल गाने की शूटिंग 12 दिनों में पूरी हुई थी । इस गाने की भी इनडोर शूटिंग हो रही है।
दरअसल इस गाने की शूटिंग के लिए फिल्म डायरेक्टर एस शंकर ने एक बड़ा सेट तैयार करवाया है । इस फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। रोबो 2.0 का ये ऐसा गाना है जिसमें दर्शक रजनीकांत और एमी जैक्सन को डांस करते हुए देखगे।
रोबो में अक्षय कुमार का विलेन का रोल अदा करेंगे। पहले रोबोट को बहुत सारे लोगों ने पसंद किया था और अब फैंस को फिर से रजनीकांत की फिल्म रोबो 2.0 का सीक्वल देखने की जल्दी है।


Download Android App
Download iOS App







