bollywood में हॉरर फिल्में भी बहुत लोकप्रिय होती है। अभिनेत्री इसमें भूत बनकर आम लोगों को डराते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनका हकीकत मं सामना भूतों से हुआ है। कई ऐसे सितारों ने यह दावा भी किया है कि उन्होंने सुपर नेचुरल पॉवर को बेहद ही नजदीक से महसूस किया है। तो आइए जानते हैं ऐसे सेलेब्स के बारे में जिनका हुआ भूत प्रेतों से सामना।
bollywood के हॉरर किंग इमरान हाशमी को उनकी असल जिंदगी में उन्हें भूतिया अनुभव हुआ है। बता दें कि इमरान हाशमी अपने दोस्तों के साथ माथेरन में छुट्टियां मनाने गए थे। जिस रात वह होटल में रुके थे तो वहां उन्हें कुछ अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई दी। इमरान को पहले ऐसा लगा कि उनके साथ कोई मजाक कर रहा है लेकिन बाहर जा कर उन्होंने देखा तो उन्हें कोई भी नहीं दिखा।
2.वरुण धवन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि वह एक होटल में थे। जब उन्हें वहां किसी और के होने का एहसास हुआ। वरुण ने अपनी फिल्म एबीसीडी 2 की शूटिंग के लिए लास वेगास में थे। जहां उन्हें भूत होने का एहसास हुआ था। वहां वरुण ने अपने कमरे में कुछ अजीब सा देखा।
3.सोहा अली खान
सोहा अली खान अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान गुजरात में एक जगह की हमेली में पहुंची। शूटिंग अभी शुरू ही होने वाली ही थी कि खाली कमरों से बहुत अजीब अजीब आवाजें आने लगीं। पूरी टीम वहां से तुरंत निकल गई की कहीं कुछ ऐसा वैसा ना हो जाए।
4.गोविंदा
गोविंदा अपनी फिल्म के लिए पहाड़ी इलाके में शूटिंग कर रहे थे जहां वो होटल में रुके थे। रात में उनकी आंख कुछ आवाजों के कारण खुल गई। उस समय उन्हें लगा की कोई बूढ़ी महिला उनके उपर बैठी है। गोविंदा तभी कमरे से बाहर भागे। उन्होंने बताया की उनका कमरा पूरा बिखरा हुआ था।
5.बिपाशा बसु
bollywood की हॉट एक्टे्रस की लिस्ट में शुमार बिपाशा बसु अपनी फिल्म गुनाह की शूटिंग कर रहे थे उस समय उन्हें कुछ अजीब सा अनुभव हुआ था। इतना ही नहीं निर्देशक ने भी वहां कुछ अजीब सी चीजों का अनुभव किया।कुछ देर बाद एक दूसरी लड़की जो किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी उसने भी अजीब सा व्यवहार करना शुरू कर दिया।
6.नवाजुद्दीन सिद्दिकी
आत्मा फिल्म की शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने देखा था की उनके पीछे टंगा फोटो फ्रेम कुछ हिल रहा है। बाद में वो फोटो फ्रेम गिर गया। नवाज का कहना है कि वहां कोई हवा नहीं थी जो शायद फ्रेम के गिरने का कारण बनती।


Download Android App
Download iOS App










