ननकाना साहिब पर हमले के खिलाफ बॉलीवुड सितारों का गुस्सा फूटा, पाकिस्तान को जमकर कोसा

Summary :

घटना का वीडियो वायरल होने पर भारत की सभी राजनीतिक पार्टियों ने खुलकर पाकिस्तान कट्टर पंथियों की निंदा की है और पाकिस्तान में बसे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना का पुरजोर विरोध किया है

पाकिस्तान में गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान और सिख समुदाय के पवित्र गुरूद्वारे श्री ननकाना साहिब गुरूद्वारे की घटना पर भारत में जमकर गुस्सा उबल रहा है। पाकिस्तान में हुई इस शर्मनाक घटना पर जगह जगह लोगों ने प्रदर्शन किये है और पाकिस्तानी सरकार ने गुरुद्वारा जी पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। 
घटना का वीडियो वायरल होने पर भारत की सभी राजनीतिक पार्टियों ने खुलकर पाकिस्तान कट्टर पंथियों की निंदा की है और पाकिस्तान में बसे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना का पुरजोर विरोध किया है। 
अभिनेता जीशान अय्यूब ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया , ‘जब भी कोई देश धर्मांन्ध्ता में डूबा होता है,#NankanaSahib जैसी शर्मनाक घटनाएँ सामने आती हैं। शर्म करो।
जाने माने लेखक जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो कुछ भी ननकाना साहिब में किया है वो बेहद नंदनीय और दुखद है। घटिया मानसिकता और तीसरे दर्जे के और कमजोर क्वालिटी के लोग ही दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इस तरह की हरकत कर सकते है। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, # ननकानासाहिब पर हमला शर्मनाक, अपमानजनक और पूरी तरह से नीच और अन्यायपूर्ण है .. इन अपराधियों पर शर्म आती है और आशा है कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा!

बॉलीवुड अभिनेता और नेता राज बब्बर ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया , ‘ननकाना साहेब से आईं ये तस्वीरें निराश करने वाली है। एक सिख लड़की को पहले अगवा करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने के विरोध पर ये सलूक किया गया है। मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीएमओ इंडिया से ये अपील करता हूं कि उस सिख लड़की और उसके परिवार की सुरक्षा और बचाव के लिए कदम उठाये।’ 

Ujjwal Jain