बॉलीवुड एक्शन फिल्मों में एक्टर्स – एक्ट्रेसेस को बेहद खतरनाक स्टंट सीन्स करते देख दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लेते है पर क्या आप जानते है अधिकतर एक्शन सीक्वेंस में बॉडी डबल या फिर स्टन्टमैन का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे है जिनमे आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स एक्शन सीन्स के दौरान अपने बॉडी डबल के साथ दिखाई दे रहे है।
सलमान खान :
.jpg)
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में बेहद खतरनाक स्टंट सीन किये है पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सीन्स में सलमान खान के बॉडी डबल विजय का इस्तेमाल किया गया है।
ऋतिक रोशन :
.jpg)
दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स का खिताब जीतने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘धूम-2’, ‘मोहनजोदाड़ो’ और फिल्म ‘बैंग-बैंग’ में होश उड़ा देने वाले स्टंट परफॉर्म किये है पर इस सीन्स के के लिए इन्हे भी अपने बॉडी डबल और स्टंट मैन आमिर का सहारा लेना पड़ा है।
शाहरुख़ खान :
.jpg)
बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान ने भी चेन्नई एक्सप्रेस और फैन जैसी फिल्मों में शानदार स्टंट्स किये है। इस फिल्मों में भले ही शाहरुख़ ने वाहवाही लूटी हो पर स्टंट सीन्स के पीछे बॉडी डबल ही थे।
अक्षय कुमार :
.jpg)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय को खतरों के खिलाड़ी भी कहा जाता है और ये अक्सर अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट सीन्स परफॉर्म करते है लेकिन चांदनी चौक टू चाइना में इन्हे भी बॉडी डबल की जरुरत पड़ी थी।
आमिर खान :
.jpg)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हर किरदार में ढलना जानते है और फिल्म धूम – 3 में इन्होने कई शानदार स्टंट सीन किये थे। इन सीन्स में आमिर के लिए भी बॉडी डबल की सेवाएं लेनी पड़ी थी।


Download Android App
Download iOS App



