Bollywood के दंबग खान का आज हर कोई दीवाना है। सलमान खान ने बॉलीवुड में तकरीबन सभी हिट फिल्में दी हैं। दर्शको को इनकी फिल्में काफी पसंद आती है इसीलिए इनके चाहने वालो की भी आज कोई कमी नहीं है बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक सब इनकी एक्टिंग और बॉडी के दीवाने हैं हर कोई लड़की इनके प्यार में पागल है और सलमान से शादी करना चाहती हैं। तो चालिए आज हम आपको बॉलवुड की ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो सलमान खान के प्यार में पागल हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं।
बॉलीवुड में हर साल बहुत सी अभिनेत्रियां अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करती हैं। लेकिन कुछ ही ऐसी एक्ट्रेस होती हैं जो दर्शकों का दिल जीतने में सफल साबित होती है। आज हम आपको Bollywood की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बारे में कुछ अहम जानकारी देने जा रहे हैं।
उर्वशी रौतेला ने छोटे से समय में ही एक अच्छी पहचान बना ली है। उर्वशी रौतेला के फैन्स उनकी फिल्मों की नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के ज्यादा दीवाने हैं। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला सिर्फ 24 साल की हैं उनका जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड में पैदा हुई थी।
इस फिल्म से की अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत
उर्वशी ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से शुरू की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन दर्शकों को उर्वशी की अदाकारी काफी पसंद आर्ई थी जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना शुरू हो गया था।
Bollywood के इस अभिनेता को करती हैं बेहद पसंद
लेकिन इन दिनों उर्वशी रौतेला अपने एक इंटरव्यू के लिए चर्चा में है। क्योंकि इस इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला से पूछा गया कि क्या वह सलमान खान की फैन है?
तो उन्होंने कहा कि हां वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है इंटरव्यू में उर्वशी से यह भी पूछा गया कि क्या वह सलमान खान से शादी करना चाहती हैं?
तो उर्वशी ने इस बात पर हामी भरी कि जिस तरह सलमान खान से बहुत सारी अभिनेत्रियां शादी करने को तैयार है ऐसे ही वह भी सलमान खान के साथ शादी करने के लिए राजी हैं। आपको बता दें कि सलमान खान इस समय 52 वर्ष के हैं जबकि उर्वशी की उम्र अभी मात्र 24 साल है उर्वशी के इस बयान पर अभी तक सलमान खान का कोई जवाब नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App









