बॉलीवुड में आजकल एक्टर्स में अपने सिंगिंग के शौक को खुलकर पेश करने लगे है जो दिखता है की हमारे अभिनेता और अभिनेत्री टैलेंट में किसी से कम नहीं है। पर जरूरी नहीं की हर एक्टर की आवाज़ उतनी ही सिंगिंग में पसंद आये जितना वो एक्टिंग के दौरान पसंद की जाती है पर इसे नए प्रयोग को सब आज़माना चाहते है। आज हम आपको बताने वाले है बॉलीवुड की उन सफल अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें एक्टिंग के साथ-साथ गाने का भी शौक है पर सिर्फ शौक होना ही इनकी खासियत नहीं है बल्कि इनमे टैलेंटेड सिंगर वाले गुण भी मौजूद है। इनके द्वारा गाये गए गाने काफी पसंद भी किये गए है और कुछ तो सुपरहिट रहे है।आप इन अभिनेत्रियों के विडियो देख कर उनका सिंगिंग टैलेंट जान सकते है ।
4.आलिया भट्ट : इस लिस्ट में आलिया भले ही चौथे स्थान पर हो पर उन्होंने साबित किया है की एक्टिंग के साथ-साथ उनमे एक अच्छे सिंगर होने का भी टैलेंट है। उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों में बतौर गायक गाने रिकॉर्ड किये है।
3.श्रद्धा कपूर : इस खूबसूरत अभिनेत्री की एक्टिंग जितनी प्यारी है उतनी ही इनकी आवाज प्यारी है। इन्होने भी अपनी फिल्मों के लिए कई गाने गाये है और अपने संगीत ज्ञान का जादू खूब चलाया है।
2.प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की सबसे कामयाब और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका का जलवा अब भारत के साथ साथ विदेशो में भी खूब है। इन्होने तो बतौर गायिका खुद को स्थापित करके के लिए अपना एल्बम भी लांच लिया है।
1.परिणीति चोपड़ा : ये हर किसी के लिए बॉलीवुड में सरप्राइज की तरह था जब इस अभिनेत्री ने अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के लिए गाना गाया और साथ ही लाइव सिंगिंग परफॉरमेंस करके सबको अपनी आवाज का कायल बना दिया।इनके गाने ‘माना के हम यार नहीं’ को यूट्यूब पर करीब 25 लाख लोग देख चुके है और काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



