राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा ने प्रदेश की राजधानी में अस्पताल के बाहर प्रसुता द्वारा बच्चे को जन्म दिये जाने की दुर्भाज्ञपूर्ण घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की है।
डॉ शर्मा ने आज यहां एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश की राजधानी में सरकारी संवेदनहीनता के कारण गर्भवती महिला का प्रसव सड़क पर करवाया गया जिसने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि राजधानी का जयपुरिया हॉस्पिटल प्रदेश के एसएमएस हॉस्पिटल के बाद दूसरे नम्बर पर आता है और अब इसे मेडीकल कॉलेज के रूप में अपग्रेड किया गया है। चिकित्सा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्थित अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है जो चिकित्सा मंत्री की कार्यशैली का प्रतिबिम्ब है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में ऐसी घटनायें प्रतिदिन होती हैं परन्तु राजधानी में हुई इस घटना ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चिकित्सा विभाग नहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी इस घटना को गम्भीरता से नहीं लिया और प्रसुता व उसके परिजनों के साथ दुव्र्यवहार किया है।
उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री शासित राज्य में प्रसुताओं की दुर्गती होना बताता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी है और महिलाओं के लिए जारी सभी योजनाएं दिखावटी है।


Download Android App
Download iOS App



