नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा हुआ था। इस इवेंट में सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया, दीपिका जैसे तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इनके अलावा इंटरनेशनल टॉप जीजी हदीद ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी।

इस इवेंट में जीजी हदीद ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए थे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अन्य हिंदी फिल्म जगत के कई एक्टर्स से मुलाकात की। हाल ही में इवेंट से जीजी और वरुण का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसे लेकर एक्टर को खूब खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी।

वहीं, अब वरुण धवन के बाद फिल्म मेकर बोनी कपूर संग जीजी हदीद की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इवेंट में मॉडल जीजी हदीद की फिल्म मेकर बोनी कपूर से भी मुलाकात हुई और दोनों की एक फोटो भी सामने आई है जिसे लेकर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पापा ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गए हैं।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सामने आई है उसमें बोनी कपर इंटरनेशनल मॉडल जीजी हदीद के साइड में खड़े हैं और उन्हें निहार रहे हैं जबकि मॉडल कैमरे की तरफ देख रही हैं। इसी के साथ बोनी कपूर ने मॉडल को उनकी कमर से पकड़ा हुआ है। बोनी और जीजी की फोटो इंटरनेट पर सामने आते ही लोगों ने फिल्ममेकर की क्लास लगा दी है।

सोशल मीडिया यूजर्स को बोनी और जीजी की ये फोटो बिल्कुल पसंद नहीं आई है और लोग फोटो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। जीजी हदीद की कमर पर हाथ रखने को लेकर ज्यादातर लोग बोनी कपूर की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ठर्की बुढ़ा। दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, बेटे को बड़ी उम्र की औरत पसंद है और बाप को छोटी उम्र की। एक अन्य यूजर ने लिखा, हाथ हटाओ अंकल।




तो एक ने कहा, ब्लैक बेरी और वनिला आइसक्रीम। इतना ही नहीं एक ने तो कहा कि बोनी कपूर को शाहरुख खान के बेटे से पोज देना सीखना चाहिए। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा, क्या वह उसे निचोड़ रहा है? तो एक ने लिखा, कपूर की तो नजर ही नहीं हट रही इस पर से। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बूढ़े के हाथ और नजर दोनों ही खराब हैं।


Download Android App
Download iOS App



