Box office Collection : ‘Dhadak’ ने की ताबड़तोड़ कमाई,अब मुनाफे की तैयारी

Summary :

फिल्म ‘Dhadak’ के साथ दर्शकों ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की जोड़ी को दिल से पसंद किया है।

फिल्म ‘Dhadak’ के साथ दर्शकों ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की जोड़ी को दिल से पसंद किया है। फिल्म ‘धड़क’ में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर  की केमेस्ट्री के साथ इस दोनों की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई।

फिल्म ‘Dhadak’ फिल्म सैराट का हिन्दी रिमेक होने के बाद भी इसके कलेक्शन का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ ही रहा है। पहले तीन दिन में तकरीबन 34 करोड़ रुपए की कमाई करने के बाद फिल्म धड़क ने पहले सोमवार का टेस्ट भी पास कर लिया है।

बता दें कि हमेशा ही फिल्मों को इस दिन की कमाई कसौटी पर रखा जाता है क्योंकि दो दिन की छुट्टी के बाद यदि पहले वर्किंग डे वाले दिन पर भी फिल्म कमाती है तो सीधी सी बात है कि दर्शकों के बीच उसे काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।

जान्‍हवी कपूर और ईशान खट्टर की धड़क को पहले द‍िन 8.71 करोड़ की ओपन‍िंग मिली थी। वहीं रिलीज के दूसरे द‍िन यानी शन‍िवार को इसकी कमाई 11.04 करोड़ रही।

तीसरे दिन यानी संडे को भी ‘Dhadak’ की कमाई में उछाल आया और फ‍िल्‍म ने 13.92 करोड़ का बिनजनेस किया। इसके बाद सभी की निगाहें सोमवार की कमाई पर लगी थीं जिसमें भी धड़क कामयाब रही। फ‍िल्‍म ने रिलीज के चौथे दिन 5.50 करोड़ की कलेक्‍शन की।

फिल्म ‘धड़क’ की स्टारकास्ट की फीस जानकर हैरान रह जायेंगे आप

50 करोड़ में बनी है ‘धड़क’…

फिल्म ‘Dhadak’ का ओवरऑल बजट करीब 50 करोड़ है। फिल्म ने अब तक 39 करोड़ कमा लिए हैं। मतलब एक-दो दिन में ही ये मूवी अपने बजट के करीब पहुंच जाएगी और फिर फिल्ममेकर्स को मुनाफा देगी।

फिल्म ‘Dhadak’ मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। ‘धड़क’ फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर ने किया है। बता दें इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर हैं।

फिल्म में जाह्नवी ईशान के अलावा भी फिल्म में आशुतोष राणा ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट की माने तो जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म आसानी से बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल कर लेगी।

 

Desk Team