ब्रैड पिट को है Prosopagnosia नाम की ये अजीब बीमारी, एक्टर ने खुलासा कर बताया कोई नहीं करता यकीन

Summary :

हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरस्टार ब्रैड पिट ने हाल ही मे एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुद को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई है, जिसे सुन आपको भी विश्वास नहीं होगा। दरअसल एक्टर एक अजीब बीमारी से जूझ रहे है।

हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरस्टार ब्रैड पिट ने हाल ही मे एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुद को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई है, जिसे सुन आपको भी विश्वास नहीं होगा। दरअसल एक्टर एक अजीब बीमारी से जूझ रहे है। जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं के गुज़ारना पड़ता है और दुख की बात तो ये है कि कोई उनकी बात पर विश्वास भी नहीं करता। 
ब्रैड का ये कहना है कि वो इन दिनों एक रेयर बिमारी से जूंझ रहे हैं। लेकिन जब भी वो अपनी इस बिमारी के बारें में किसी को बताते हैं, तो उनका विश्वास कोई भी नहीं करता। ब्रैड पिट का मानना है कि वो prosopagnosia नाम के एक रेयर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। Prosopagnosia का मतलब फेस ब्लाइंडनेस से है। जिसे सुनने के बाद ब्रैड के फैन्स काफी निराश हैं। 
58 साल के ब्रैड पिट ने अगस्त 2022 की कवर स्टोरी पर बातचीत करते हुए बताया है कि कोई उनकी इस बीमारी की बात पर विश्वास नहीं करता। उन्होंने ये भी कहा है कि वो किसी ऐसे इंसान से मिलना चाहते हैं, जो खुद भी इस बीमारी से जूझ रहा हो। 
अगर स्टोरी की मानें तो, ब्रैड पिट को इस बात की चिंता सता रही होती है कि कोई उनको घमंडी ना समझ ले। जबकि वो खुद लोगों के असली चेहरे पहचानने में नाकामयाब रहते हैं।
एक्टर ने साल 2013 में भी अपनी इस बीमारी को लेकर बात की थी। उन्होंने बीमारी को लेकर कहा था कि कोई भी उन पर विश्वास नहीं करता है। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि मैं उनका अनादर करता हूं लेकिन ऐसा नहीं है, मैं चेहरा नहीं पहचान पाता हूं। एक्टर ने आगे बताया है कि वो अब इसे लेकर जल्द ही टेस्ट करवाने जा रहे हैं। यही वजह है कि वो इतने दिनों से घर पर ही है। 

Desk Team