भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है. पहले मैच में बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, फिर भी भारत ने इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया. पर चिंता इस बात पर बनी हुई है कि नए खिलाड़ियों ने जब इतना बढ़िया खेल दिखाया है तो फिर सीनियर खिलाड़ी जब दूसरे मैच से टीम में वापसी करेंगे तो क्या होगा. क्या विराट, ऋषभ, बुमराह जैसे प्लेयर बेंच पर बैठेगें या इनफॉर्म खिलाड़ी जैसे कि दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और अपने पहले मैच में 2 विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप को टीम से बाहर जाना पड़ेगा. इसका जवाब फिलहाल देना कठिन है.

लेकिन हम आज चर्चा करेंगे उस चीज पर जो कल हुए मैच में देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ, और वो है भारत का बल्लेबाजी क्रम. पहले तो सब कुछ सही था, पर जब सूर्यकुमार आउट हुए तो बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को भेज दिया गया. ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे का तर्क किसी के भी समझ से परे है.

बस अनुमान लगा सकते हैं कि शायद दिनेश कार्तिक टीम में एक फिनिशर के रोल में है. उन्हें पारी का अंत करने का जिम्मा दिया गया है. ऐसा हमने आयरलैंड दौरे पर भी होते देखा था, जब दिनेश कार्तिक काफी नीचे बल्लेबाजी करने आए थे. अगर ऐसा है तो इस पर मंथन करना भी जरूरी है. हम ऐसा भी कर सकते थे कि कार्तिक को अक्षर की जगह भेज कर थोड़ा समय बिताने देते, ताकि वो भी पिच को समझ पाते और फिर अक्षर ने जो 12 बॉल खेलकर 17 रन बनाएं, कार्तिक अगर खेले होते तो शायद भारत के 20 रन और ज्यादा बनते. क्योंकि कार्तिक जिस तरह के खिलाड़ी है, हम उनसे यही उम्मीद रखते है.

पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ जो 20 रन कम बने शायद इसका एकमात्र कारण यहीं है, तो क्या हमें फिर से ऐसी ही देखने को मिलेगा या कप्तान रोहित इस पर विचार कर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर कार्तिक को ऊपर बैटिंग करने भेज सकते हैं.उम्मीद है कि कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेंगे, बाकी तो कल के मैच के वक्त ही पता चल पाएगा.


Download Android App
Download iOS App



