हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लड़ाई होने पर रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट और टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई के लिए ये पहला मौका नहीं है जब रश्मि हेडलाइंस में जगह बना रही है, इससे पहले भी कई ऐसे मौके आये हैं जब रश्मि देसाई खूब चर्चा में रही है।
.jpg)
भोजपुरी सिनेमा :

रश्मि देसाई ने अपना करियर भोजपुरी सिनेमा से शुरू किया था और करीब चार साल तक उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। गब्बर सिंह, कब हुई गौना हमार, पप्पू के प्यार हो गइल, जैसी फिल्मों में रश्मि देसाई की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
नाम बदल के किया काम :

रश्मि देसाई के नाम से मशहूर उतरन एक्ट्रेस का असली नाम शिवानी देसाई है। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिव्या देसाई के नामा से काम किया है। टीवी में अपने करियर की शुरुआत से पहले उन्होंने न्यूमेरोलॉजी की वजह से अपना नाम बदल कर रश्मि देसाई रख लिया।
नंदीश सिंह के साथ तलाक :
.jpg)
टीवी शो उतरन में अपने कोस्टार नंदीश सिंह के साथ डेटिंग के बाद रश्मि देसाई ने साल 2012 में शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पायी और मतभेदों की वजह से चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
तलाक की वजह :
.jpg)
अपनी शादी के टूटने की वजह को लेकर भी रश्मि काफी सुर्ख़ियों में रही थी। रश्मि का कहना था कि नंदीश की कई महिला मित्र है जिनकी वजह से उनके शादीशुदा जीवन में दिक्कतें आ रही है। वहीं नंदीश का कहना था कि रश्मि का जरुरत से ज्यादा सेंसिटिव बिहैवियर इस शादी के टूटने की वजह है।
रश्मि हुई थी दिवालिया :
.jpg)
रश्मि के वर्तमान बॉयफ्रेंड ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो साल 2016 में दिवालिया हो गयी थी। तब अरहान ने उनकी काफी मदद की थी। अरहान के इस स्टेटमेंट पर रश्मि के फैंस काफी नाराज भी हुए थे पर रश्मि ने खुद ये बात कबूल भी की थी।
सिद्धार्थ के साथ झगड़ा :
.jpg)
शो दिल से दिल तक में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ ने ऑनस्क्रीन कपल का किरदार निभाया था। शो के सेट पर दोनों के बीच काफी झगडे भी हुए थे। बिग बॉस में रश्मि ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ उन्हें ‘दिल से दिल तक ‘ से निकलवाने की साजिश कर रहे थे।
बिग बॉस के घर में झगड़ा :
.jpg)
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और रश्मि के बीच जमकर झगड़ा हुआ और दोनों ने एक दुसरे को गालिया भी दी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गयी थी कि दोनों ने एक दुसरे के ऊपर चाय भी फेंक दी थी। रश्मि ने इस दौरान सिद्धार्थ के अनुचित व्यवहार को लेकर भी कई आरोप लगाए है।
अरहान खान के साथ डांवाडोल रिश्ता :
.jpg)
अरहान खान की शादी और बच्चे की सच्चाई के खुलासे के बाद रश्मि काफी परेशान दिखी और लगने लगा था कि वो अरहान खान से रिश्ता तोड़ सकती है। रश्मि और अरहान का रिलेशन भी इस बात से काफी मुश्किलों से घिरा रहा है। लेकिन रश्मि ने एक बार फिर से अरहान को चीजें ठीक करने का मौका दिया है।
परिवार के साथ मतभेद :
.jpg)
बिग बॉस के घर में रश्मि अपने परिवार के साथ हुए मतभेदों पर भी चर्चा करती दिखी। उन्होंने असीम रियाज़ को बताया कि उनके कुछ करीबी परिवारवाले अरहान को फ्रेम करने की कोशिश कर रहे है और उनकी गैरमौजूदगी में गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे है।



Download Android App
Download iOS App



