फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। इंटरनेट की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब अजय नागर बड़े पर्दे पर भी धमाकेदार एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। ये एंट्री वाकई ग्रैंड होगी क्योकि उनके साथ बॉलीवुड के 2 दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे।
आपको बता दे, वो जल्दी ही अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘MayDay’ में स्पेशल रोल में दिखाई देने वाले हैं। मीडिया से बातचीत में कैरी मिनाटी उर्फ़ अजय नागर ने कहा, ‘मेरे बिजनेस हेड को कुमार मंगत पाठक की ओर से कॉल आया है, जो एक्टर अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े हैं। इसका मतलब है कि मैं जल्दी ही उनके साथ नज़र आने वाला हूं।’

अजय नागर का कहना हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने का उन्होंने कभी सपना नहीं देखा था। अजय नागर ने कहा कि मेरा मोटिव लोगों को एंटरटेन करना रहा है। फिलहाल मैं उस दिशा में जाने के बारे में विचार नहीं कर रहा हूं। हां, ये बात सही है कि मैं हर चीन का अनुभव लेना चाहता हूं। मैंने इस फिल्म का हिस्सा बनना इसलिए स्वीकार किया है क्योंकि इसमें मुझे एक तरह से अपना ही कैरेक्टर प्ले करना है और ये मेरे लिए बेहद आसान काम होगा। मैं हर दिन खाते, सोते और जीते हुए अपने कैरेक्टर को प्ले करता हूं। हालांकि मुझे ये लगता है कि अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे स्टार के साथ काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
अजय नागर ने कहा कि ये वो सिलेब्रिटीज हैं, जिन्हें मैं देखकर बड़ा हुआ हूं और मैं जिनका फैन रहा हूं। उन्होंने कहा कि MayDay फिल्म में मेरा पूरी तरह से डेब्यू नहीं होगा। मैं इस फिल्म में एक छोटे और स्पेशल रोल में आने वाला हूं।
अजय ने कहा, ‘मैं फिलहाल जो कर रहा हूं। इस फिल्म में एक तरह से उसका एक्सटेंशन ही होगा। मैं दिन में 10 घंटे का वक्त कंटेंट तैयार करने में लगाता हूं। मैं इसे अपना पैशन मानता हूं। मेरे लिए ऐक्टिंग और म्यूजिक वो माध्यम है, जिसके ज़रिये मैं अपनी कला को और व्यापक तौर पर दिखा सकता हूं। इसके अलावा अलग ढंग के दर्शकों तक मेरी पहुंच हो सकेगी।’


Download Android App
Download iOS App






