बॉलीवुड और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने फिल्मों को हरी झंडी देने वाले सेंसर बोर्ड (CBFC) की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार बोर्ड में कई ऐसे नामी फिल्मी चेहरों को शामिल किया गया है जिन्हें आप और हम सालों से पर्दे पर देखते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सेंसर बोर्ड ने फिल्मों में दिखाए जाने वाले सीन, इसके अलावा, सेंसर बोर्ड ने गानों के शब्दों और कंट्रोवर्शियल इश्यूज को लेकर भी नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए हैं।
सेंसर बोर्ड में बड़े सितारों की एंट्री, अब ये दिग्गज तय करेंगे फिल्मों की किस्मत
The Government of India has reconstituted the Central Board of Film Certification (CBFC) with immediate effect. The reconstituted CBFC comprises the following 18 members:
Vinod Anupam
Manoj Joshi
Abhishek Jain
Ricky Kej
Priyadarshan
Suniel Shetty
Hansraj Hans
Supriya Yarlagadda… pic.twitter.com/pQOJepE4jw— ANI (@ANI) September 16, 2026
केंद्र सरकार (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) ने सेंसर बोर्ड (CBFC) की नई 18 सदस्यों वाली टीम तैयार कर दी है। इस नई टीम में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, एक्शन किंग सुनील शेट्टी, दमदार एक्टर पंकज त्रिपाठी, टीवी की फेमस ‘अनुपमा‘ यानी रूपाली गांगुली, साउथ के स्टार प्रसेनजीत चटर्जी, डायरेक्टर प्रियदर्शन और ऑस्कर विजेता संगीतकार रिकी केज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
ये नई टीम अगले तीन सालों तक फिल्मों को देखने के बाद उन्हें पास करने या सीन कट करने का फैसला करेगी। इससे पहले सेंसर बोर्ड की टीम साल 2017 में बदली गई थी। अब इतने सालों बाद इतने बड़े सितारों को जिम्मेदारी मिलने से फिल्म इंडस्ट्री में एक नई हलचल देखने को मिल रही है।
आपको बता दें, इससे पहले सेंसर बोर्ड की टीम में प्रसून जोशी (पूर्व चेयरमैन), विद्या बालन, विवेक अग्निहोत्री, गौतमी तड़िमल्ला, वाणी त्रिपाठी टीकू, जीविता राजशेखर, टी.एस. नागभरण और मिहिर भूटिया जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं, जो अब बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं।
फिल्मों में हिंसा, ड्रग्स और कंट्रोवर्शियल नामों पर अब सख्त नियम

सेंसर बोर्ड ने सिर्फ नए चेहरे ही शामिल नहीं किए हैं, बल्कि फिल्मों को पास करने के नियमों में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। नियमों में हुए नए बदलावों के मुताबिक अब फिल्मों में जरूरत से ज्यादा मारधाड़ या हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया जा सकेगा।
इसके साथ ही, अगर फिल्म में ड्रग्स या नशा दिखाया गया, तो स्क्रीन पर “नशा सेहत खराब करता है और जेल भी पहुंचाता है- ड्रग्स से दूर रहें” की चेतावनी देना जरूरी होगा। इसके अलावा, फिल्मों के नामों पर भी ध्यान रखा जाएगा ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
चीन वाले सीन, विदेशी रिश्ते और CBFC के नए सदस्यों की पूरी सूची

नई गाइडलाइंस में सबसे अहम बात यह जोड़ी गई है कि ऐसी कोई भी फिल्म या सीन पास नहीं किया जाएगा जिससे भारत के दूसरे देशों के साथ संबंध खराब हों। खासतौर पर चीन जैसे पड़ोसी देशों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सेंसर बोर्ड अब ज्यादा सख्ती बरतेगा। सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ (जो 2020 की गलवान घाटी की घटना पर बनी बताई जा रही है) को लेकर भी यही चर्चा जोरों पर है।
पुनर्गठित बोर्ड में सिनेमा, कला और साहित्य जगत की अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को जगह दी गई है:
-
अभिनेता व फिल्ममेकर्स: प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, प्रियदर्शन, पल्लवी जोशी, प्रसेनजीत चटर्जी, रूपाली गांगुली, मनोज जोशी, नीला माधब पांडा, अभिषेक जैन, निशिगंधा वाड और सुप्रिया यार्लागड्डा।
-
संगीत व कला: रिकी केज और हंसराज हंस।
-
साहित्य, लेखन व समीक्षा: विनोद अनुपम, यतींद्र मिश्रा और रमेश पतंगे।
-
बनाए रखे गए सदस्य: वामन केंद्रे और रमेश पतंगे।
ये नई टीम अब जल्द ही एक साथ बैठकर आने वाली फिल्मों की स्क्रीनिंग करेगी और नई गाइडलाइंस के बेसिस पर उन्हें सर्टिफाइड करेगी।
Read More: PM Modi 76th Birthday: किस-किस Bollywood Celebrity ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की..


Download Android App
Download iOS App




