टीवी की मशहूर अदाकारा चारू असोपा की पर्सनल लाइफ के बारे में खूब बातें उछाल रहीं हैं,खबर तो यह भी है चारू का अपने पति और एक्टर राजीव सेन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है,जिसके चलते उनकी शादी में काफी से दरार की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं राजीव ने तो यहां तक कह दिया है कि कोई है जो चारू को सीखा पढ़ा रहा है,वहीं राजीव की इस बात का जवाब देते हुए पति के इस दावे से उन्होंने साफ इनकार किया था।

इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
हाल ही में चारू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज साझा की हैं, इन तस्वीरों में लाल साड़ी में सजी-धजी अभिनेत्री ने पूरा शृंगार किया हुआ है। वहीं फोटो के कैप्शन में चारू ने लिखा- सावन पूजा।
बता दें अभिनेत्री चारू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए वो अक्सर कुछ न कुछ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं। वैसे इस बार भी चारू ने कुछ ऐसा ही किया है। खैर, इस बात में शक नहीं चारू की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं।

चारू असोपा इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के अलावा डांसिंग वीडियोज से लेकर कुकिंग वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। साथ ही वह अपने फैन्स के साथ हमेशा अपडेट भी रहती हैं।

मैरिड लाइफ की बात करें तो पिछले साल जून महीने में चारू असोपा और राजीव सेन ने डेस्टिनेशन वेडिंग करके एक दूसरे को जीवन भर के लिए अपना हमसफर बनाया था,लेकिन अब कुछ दिनों से इन दोनों के रिश्ते और शादी में दरार आने की खबरें फैल रही हैं। इतना ही नहीं बात इस हद तक आगे पहुंच गई है कि चारू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की सारी तस्वीरें तक डिलीट कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



