बॉलीवुड की पुरानी हिन्दी फिल्मों के हास्य कलाकार बीरबल का 85 वर्ष की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बीरबल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के धीरूभाई कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज करीब शाम 07.30 बजे उनका निधनं हो गया।
आपको बता दे कि बीरबल का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला था। उन्होंने बहुत सी हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम किया था।
बीरबल उर्फ सतिंदर कुमार ने अपने करीब चार दशक के फिल्मी करियर में 500 से अधिक फिल्मों में हास्य अभिनय किया है। उनकी कुछ प्रमुख लोकप्रिय फिल्मों मे दो बदन, बूंद जो बन गये मोती, शोले, मेरा गांव मेरा देश, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, अनुरोध, अमीर ग़रीब, सदमा और दिल जैसी फिल्में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



