बिग बॉस….बिग बॉस नाम सुनते ही कितनी एक्साइटमेंट आ जाती हैं न? और सबसे पहला मन में सवाल भी यही आता हैं की आखिर नया सीजन आएगा कब? तो आपके इन सारे सवालों का जवाब हम आपको आज के इस रिपोर्ट में देने वाले हैं। लेकिन इसके लिए आपको हमारी ये पूरी रिपोर्ट देखनी पड़ेगी। तो अब आपके एक्साइटमेंट तो थोड़ा और बढ़ाते हुए ये बता ही देते की शो का रिलीज़ डेट फाइनली अनाउंस कर दिया गया हैं। साथ ही घर को भी बड़े अनोखे तरह से डिज़ाइन कर दिया गया हैं।

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो की टेंटेटिव रिलीज डेट के रूप में 8 अक्टूबर पर मुहर लगाई गई है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये आने वाले कुछ दिनों में मालूम चल ही जाएगा।इसके साथ ही शो के होस्ट और शो की थीम को लेकर भी कई खबरें सामने आई हैं।

जिसमें कहा जा रहा हैं की बिग बॉस 16 का घर इस बार aqua थीम पर बेस्ड होगा।जिसके कारन घर में आसमानी रंग अधिक देखने को मिलेगा। ऐसे में घर की सजावट के लिए पानी से संबंधित चीजों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें दीवारों पर आपको केकड़े, मछलियां और शार्क भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि बिग बॉस हाउस में इस बार ‘Live Communication Room’ होगा । यह कमरा बिग बॉस के घर से लाइव होगा और प्रतियोगियों को बाहरी दुनिया से जोड़ेगा । इसके माध्यम से प्रतियोगियों को दर्शकों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब देने होंगे।

वही बिग बॉस आने से पहले अगर शो को लेकर सबसे ज्यादा कुछ हॉट टॉपिक बनता हैं तो वो हैं शो का होस्ट।यानी आसान शब्दों में कहे तो की क्या सलमान खान बिग बॉस के इस सीजन को होस्ट करेंगे? तो अब इस बात पर भी कन्फर्मेशन मिल गयी हैं की इस सीजन को बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इसके साथ ही सलमना के फीस को लेकर भी कई कंट्रोवर्सी सामने आ रही थी।

जहां कहा जा रहा हैं की सलमाल ने अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है। ‘बिग 15’ को होस्ट करने के लिए सलमान ने 350 करोड़ रुपए चार्ज किए थे तो अगर इस बार सलमान की ये शर्त मान ली जाती है तो मेकर्स को उन्हें कुल 1050 करोड़ रुपए फीस देनी होगी, लेकिन हालिया रिपोर्ट में इसे भी झूठ बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ‘बिग बॉस 16’ के लिए 1000 नहीं, बल्कि 180 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। वेल अभी कंटेस्टेंट को लेकर सस्पेंस अभी भी जारी हैं। तो अब तो आने वाले समय में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की बिग बॉस का ये सीजन कितना धमाकेदार और इंट्रेस्टिंग होने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



