लालबागचा राजा के दर्शन में उमड़ी भीड़, Sonu Sood समेत Farah Khan की बिगड़ी हालत

Summary :

देश में इस वक़्त गणपति की धूम देखने को मिल रही हैं। जहां भक्त आए दिन मुंबई के फेमस लालबागचा के राजा के दर्शन के लिए पहुचें रहते हैं। वही लालबागचा के राजा के दर्शन के लिए बॉलीवुड स्टार का भी खुब जमावडा देखने को मिलता रहता हैं। ऐसे में अब बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड की मशहुर निर्माता-निर्देशक कही जाने वाली फराह खान और दिग्गज कलाकार सोनू सुद भी दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। जहां इन दोनों कलाकारों को भारी दिक्कत का सामना करना पडा हैं। दरअसल सोशल मिडिया पर इन स्टार्स की एक विडियों तेजी से…

देश में इस वक़्त गणपति की धूम देखने को मिल रही हैं। जहां भक्त आए दिन मुंबई के फेमस लालबागचा के राजा के दर्शन के लिए पहुचें रहते हैं। वही लालबागचा के राजा के दर्शन के लिए बॉलीवुड स्टार का भी खुब जमावडा देखने को मिलता रहता हैं। ऐसे में अब बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड की मशहुर निर्माता-निर्देशक कही जाने वाली फराह खान और दिग्गज कलाकार सोनू सुद भी दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। जहां इन दोनों कलाकारों को भारी दिक्कत का सामना करना पडा हैं।

दरअसल सोशल मिडिया पर इन स्टार्स की एक विडियों तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें ये स्टार्स लाईनों में धक्के खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस विडियों में सोनू सूद और फराह खान समेत कई स्टार्स लालबागचा राजा के दर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान सोनू और फराह भीड़ में फंस जाते है। इस क्लिप पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

बता दे की इस दौरान सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वहीं शेखर सुमन के साथ भी उनती पत्नी थी। इनके साथ ही फराह खान भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान इतनी भीड़ थी कि सेलेब्स परेशान हो गए। सामने आए वीडियो में बॉलीवुड के स्टार्स भीड़ में जूझते नजर आए। भीड़ एक ही जगह रुकी दिखाई दी, जिसमें शेखर अपने परिवार वालों को प्रोटेक्ट करते नजर आए। वहीं सोनू सूद भी अपनी पत्नी को संभालते दिखे। इस बीच भीड़ में फंसी फराह खान का बुरा हाल हो गया।

बता दे की फराह खान का हाल इस कदर खराब हुआ है की वो ठीक तरह से चल भी नही पा रही हैं।उन्हें एक महीला सहारा दे रही है और उनका हाथ पकड़कर ले जाती नजर आ रही है। इस वीडियो में फराह के साथ सिक्योरिटी भी देखने को मिल रही है। वही अब यह विडियों सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसपर अब फैन्स जमकर कमेंन्ट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

जहां एक युजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘भगवान के दरबार में सब कोई बराबर है।’ दूसरे ने लिखा, अब समझ में आया आम आदमी को कितनी दिक्कत होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गणपति बप्पा के सामने सबको झुकना पड़ता है। वही अब इस तरह के ढेरों कमेंट कर युर्जस लगातार मजे लेते हुए देखे जा रहे हैं।

 

Desk Team