International Women Day के खास मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखाई देंगी। मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी फैंस के बीच शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू भी करने जा रही हैं।

सोनाक्षी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने अब तक के करियर में अलग अलग स्टाइल की फिल्में की हैं। सोनाक्षी को फैंस एक्शन अवतार में भी देख चुके हैं। अब एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा डिजिटल प्लेफॉर्म पर डेब्यू करने को तैयार हैं। सोनाक्षी की इस सीरीज का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस सीरीज का अभी टाइटल फिक्स नहीं हुआ है।
सोनाक्षी का पहला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में सोनाक्षी पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी पोस्टर में एक रेलवे ट्रैक पर खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज फैंस को दीवाना करने वाला है। अब फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार होने वाला है।
सोनाक्षी सिन्हा की ये सीरीज रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित होगी। सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्देशक रीमा कागती ने खुलासा किया, ‘सोनाक्षी एक ऐसी एक्ट्रेस है, जो हर किरदार को निभाने में सहज रूप से फिट होने की क्षमता रखती है। इस सीरीज में सोनाक्षी एक धांसू पुलिस ऑफिसर के लुक में दिखाई देंगी।’
इस बीच अगर सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में देखा जाएगा। इसके अलावा सोनाक्षी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आईं थी।


Download Android App
Download iOS App





